यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tulsi Ke Upay: घर के मंदिर में इस तरह रखें तुलसी की जड़, होगा लाभ ही लाभ
Tulsi Root Upay सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है इसलिए अन्य देवी-देवताओं की तरह तुलसी की पूजा का भी विधान है। धार ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है तुलसी का पौधा।
- रोजाना तुलसी पूजन से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि।
- तुलसी के पत्तों से लेकर उसकी जड़ भी है लाभकारी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Ke Upay in Hindi: धार्मिक दृष्टि से तुलसी का पौधा विशेष महत्व रखता है। तुलसी के पत्तों से लेकर उसकी जड़ तक लाभकारी मानी गई है। ऐसे में यदि आप तुलसी की जड़ से कुछ उपाय करते हैं तो इससे आपको धन लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं, तुलसी की जड़ से किए गए उपाय व्यक्ति को धन कई तरह के दोषों से भी मुक्ति दिला सकते हैं।
मिलेगी दोषों से मुक्ति
घर के मंदिर में तुलसी की जड़ रखकर उसकी रोजाना पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को शनि दोष सहित कई तरह के दोषों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी वास बना रहता है।
धन लाभ के उपाय
यदि आपको पैसों की तंगी बनी हुई है, तो इसके लिए आप तुलसी की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर घर के मंदिर में रख दें और रोजाना इसकी पूजा करें। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती चली जाती हैं।
यह भी पढ़ें - Shukrawar ke upay: शुक्रवार के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, कभी खाली नहीं होगी आपकी तिजोरी
नकारात्मक ऊर्जा होगी समाप्त
यदि किसी व्यक्ति के घर में नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त हो जाए, तो इसके काफी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। इसके मुक्ति पाने के लिए तुलसी की जड़ से बनी हुई माला को मंदिर में रखें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को नेगेटिव एनर्जी के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिल सकता है।
खबरें और भी
नहीं होंगे लड़ाई झगड़े
यदि आपके घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी हुई है, तो ऐसे में तुलसी की जड़ को गंगाजल से साफ करके पीले कपड़े में बांध दें। इसके बाद इसे अपने घर के मंदिर में रख दें। ऐसा करने से गृह क्लेश की स्थिति समाप्त होती है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'