Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Vivah 2023: बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, तुलसी विवाह के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 02:50 PM (IST)

    Tulsi Vivah 2023 सनातन धर्म में तुलसी विवाह का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। अगर इस दिन कोई उपाय किया जाए तो वो बेहद कारगर साबित होता है। ऐसे में आ ...और पढ़ें

    Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह के अचूक उपाय
    Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह के अचूक उपाय

    HighLights

    1. तुलसी विवाह को शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है।
    2. तुलसी विवाह को लेकर लोगों को अपनी - अपनी मान्यताएं हैं।
    3. इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर 2023 को किया जाएगा है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह का आयोजन हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को किया जाता है। इस दिन को शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है। इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर 2023 को किया जाएगा है। तुलसी विवाह को लेकर लोगों को अपनी - अपनी मान्यताएं हैं।

    ऐसा कहा जाता है अगर इस दिन कोई उपाय किया जाए, तो वो बेहद कारगर सिद्ध होता है। ऐसे में आज हम कुछ ज्योतिष उपाय लेकर आए हैं, जिनसे आपकी कई सारी समस्याएं एक साथ समाप्त हो जाएंगी।

    यह भी पढ़ें : Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर इस विधि से करें पूजा, जानें महत्व-पूजा समय और विशेष मंत्र

    दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध की मुश्किलें दूर करने के लिए

    अगर आपके दांपत्य जीवन या प्रेम संबंध में लगातार मुश्किलें आ रही हैं, तो तुलसी विवाह के दिन अपने साथी के साथ मंगलाष्टक का पाठ करें। साथ ही तुलसी माता और भगवान विष्णु की विधि अनुसार पूजा करें।

    अगर किसी वजह से पूजा एक साथ संभव न हो, तो अकेले ही पूजा सच्ची श्रद्धा के साथ करें और अपने सुखी दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना करें।

    सुख- समृद्धि के लिए

    सुख- समृद्धि की प्राप्ति के लिए तुलसी विवाह के दिन मां तुलसी के समक्ष घी का दीया जलाएं। साथ ही एक पात्र में गंगाजल लें और उसमें तुलसी पत्र डालकर पूरे घर में उसका छिड़काव करें।

    ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सुख- समृद्धि का वास बना रहेगा। साथ ही घर से नकारात्मकता का प्रभाव कम होगा।

    अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति के लिए

    अगर आप अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं, तो तुलसी विवाह के दिन भगवान शालिग्राम के साथ मां तुलसी का विवा​ह विधि अनुसार कराएं। और सोलह शृंगार का सामान देवी तुलसी को अर्पित करें। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी।

    यह भी पढ़ें : Tulsi Vivah 2023: इस दिन होगा तुलसी विवाह, जानें इसका धार्मिक महत्व और लाभ

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।