Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगी हरि की पटरानी की कृपा

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 11:41 AM (IST)

    तुलसी विवाह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम जी और तुलसी जी का विवाह किया जाता है, ज ...और पढ़ें

    Tulsi Vivah 2025 भगवान विष्णु की कृपा के लिए करें ये काम।

    Tulsi Vivah 2025 भगवान विष्णु की कृपा के लिए करें ये काम।

    HighLights

    1. देवउठनी एकादशी के एक दिन बाद किया जाता है तुलसी विवाह।

    2. इस दिन पूजा-अर्चना से जीवन में बनी रहती है सुख-समृद्धि।

    3. विष्णु जी के रूप शालीग्राम जी के साथ होता है तुलसी का विवाह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माना जाता है कि जो साधक विधि-विधान से तुलसी विवाह करता है, उसे सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु के ही स्वरूप शालिग्राम जी के साथ तुलसी जी का विवाह के कारण उन्हें हरि की पटरानी भी कहा जाता है। ऐसे में आपको तुलसी विवाह के दिन यह कार्य जरूर करने चाहिए, जिससे जल्द विवाह के योग बनते हैं, साथ ही मनोकामनाओं की भी पूर्ति होती है।

    जरूर करें ये काम

    तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी जरूर चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से साधक को भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इस दिन पर तुलसी जी को अन्य शृंगार की सामग्री अर्पित करने से भी साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

    Tulsi Vivah 2024 i

    (Picture Credit: Freepik) 

    हर मनोकामना होगी पूरी

    तुलसी विवाह के दिन पूजा के दौरान आप तुलसी में पीले रंग का भी बांध सकते हैं, जिसे काफी शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। साथ ही शुभ परिणामों के लिए इस दिन पर सुबह के समय सूर्य भगवान को भी अर्घ्य जरूर देना चाहिए।

    घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी

    तुलसी विवाह के दिन सूर्यास्त के बाद तुलसी के समक्ष घी का दीपक भी जरूर जलाएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

    खबरें और भी

    tulsi-vivah i

    मिलता है सुयोग्य वर का आशीर्वाद

    माना जाता है कि तुलसी विवाह के दिन कुवांरी कन्याओं के व्रत करने और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं। साथ ही सुयोग्य वर की प्राप्ति भी होती है। ऐसे में इस दिन पूजा के दौरान तुलसी जी को शृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें। साथ ही तुलसी जी को हल्दी वाला दूध भी अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें - Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के दिन करें ये सरल उपाय, घर में जल्द बजेंगी शहनाइयां

    यह भी पढ़ें - Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर करें तुलसी चालीसा का पाठ, खुश होंगे भगवान विष्णु

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।