Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर श्री हरि को चढ़ाएं ये चीजें, जीवन रहेगा खुशहाल

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 03:39 PM (IST)

    एकादशी व्रत को बहुत मंगलकारी माना जाता है। मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2024 Date) के नाम से जाना जाता है ...और पढ़ें

    Utpanna Ekadashi 2024:भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें।
    Utpanna Ekadashi 2024:भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें।

    HighLights

    1. एकादशी वर्ष के प्रमुख व्रतों में से एक है।
    2. एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। सभी एकादशी का अपना एक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे भाव के साथ पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप श्री हरि का आशीर्वाद पाने की कामना रखते हैं, तो आपको इस दिन (Utpanna Ekadashi 2024 Date) उनकी विशेष पूजा करनी चाहिए। वहीं, इस तिथि पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें श्री हरि को अवश्य अर्पित करना चाहिए, तो चलिए यहां पर जानते हैं।

    भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें (Shri Ko Chadhaye Ye Chijen)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु को लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर श्री हरि को पंचामृत चढ़ाना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर श्री हरि को हरे रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को उत्पन्ना एकादशी पर श्री हरि को खीर का भोग लगाना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर लाल रंग के वस्त्र को चढ़ाना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर भगवान विष्णु को मोर का पंख चढ़ाना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को उत्पन्ना एकादशी पर श्री हरि को कामधेनु गाय की प्रतिमा अर्पित करनी चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर श्री हरि को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन श्री हरि को हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर कान्हा को कमल के फूल चढ़ाने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन पर श्री हरि को शमी के पत्ते चढ़ाने चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस दिन भगवान विष्णु को गोपी चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2024: भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए करें इन नामों का जाप, सुख-शांति में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।