Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या के दिन करें ये उपाय, पितृ दोष से जल्द मिलेगा छुटकारा

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 10:36 AM (IST)

    सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस पर्व को हर महीने के कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि पर मनाया जाता है। इस विशेष तिथि पर जगत के पालनहार भगवा ...और पढ़ें

    Vaishakh Amavasya 2025: ऐसे करें पितरों को प्रसन्न (Pic Credit- Freepik)
    Vaishakh Amavasya 2025: ऐसे करें पितरों को प्रसन्न (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. अमावस्या पर पितरों की पूजा होती है।
    2. वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल को है।
    3. इस दिन कई खास उपाय किए जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पितरों को प्रसन्न करने के लिए उत्तम मानी जाती है। यह दिन पितरों और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। वैशाख अमावस्या के दिन सुबह पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल (Vaishakh Amavasya 2025 Date) को मनाई जाएगी।  

       

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख अमावस्या तिथि पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ उपाय (Vaishakh Amavasya 2025 Upay) करने से जातक को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वैशाख अमावस्या के उपायों के बारे में।  

    यह भी पढें: Vaishakh Amavasya पर तर्पण के समय करें इस स्तोत्र का पाठ, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

     

    पितृ दोष होगा दूर

    अगर आप जीवन में लंबे समय से पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वैशाख अमावस्या का दिन खास माना जाता है। इस दिन सुबह पवित्र दिन में स्नान करें। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद जल में काले तिल मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से पितृ दोष दूर होता है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।  

    (Pic Credit- Freepik)

    पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

    वैशाख अमावस्या के दिन दान करना फलदायी साबित होता है। मंदिर या गरीब लोगों में अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करने से जातक को पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    नहीं होगी किसी चीज की कमी

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में पितरों का वास माना जाता है। ऐसे में वैशाख अमावस्या के दिन संध्याकाल में पीपल के पेड़ के पास तेल का दीपक जलाएं और पूजा अर्चना करें। इस दौरान जीवन सुख-शांति की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    जीवन में सभी मिलेंगे सुख

    वैशाख अमावस्या के दिन चावल, चीनी, दही और दूध समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सभी सुख मिलते हैं।  

    यह भी पढें: Vaishakh Amavasya पर तर्पण के समय करें इस चालीसा का पाठ, पितृ दोष से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।