यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vaishakh Amavasya 2025: अमावस्या पर इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान और दान, होंगे चमत्कारी लाभ
वैशाख अमावस्या स्नान और दान जैसे धार्मिक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन शुभ मुहूर्त में किए गए ये काम न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है ...और पढ़ें

HighLights
- अमावस्या तिथि सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है।
- अमावस्या हर महीने आती है।
- अमावस्या पर पूजा और व्रत करने से पापों का नाश होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह तिथि पितरों की शांति और दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल (Vaishakh Amavasya 2025) को मनाई जाएगी। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने से बहुत लाभ मिलता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है, तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
.jpg)
वैशाख अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त (Vaishakh Amavasya 2025 Snan-Daan Shubh Muhurat)
अमावस्या तिथि पूरे दिन ही धार्मिक कार्यों के लिए शुभ मानी जाती है, लेकिन कुछ विशेष मुहूर्त स्नान और दान के लिए और बहुत शुभ माने जाते हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 10 मिनट से सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। फिर अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। इस दौरान स्नान-दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
वैशाख अमावस्या पर स्नान का महत्व (Vaishakh Amavasya 2025 Snan Significance )
वैशाख अमावस्या के दिन पवित्र नदियों जैसे - गंगा या यमुना में स्नान करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से शरीर और आत्मा शुद्ध होते हैं और सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत रहता है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वैशाख अमावस्या पर दान का महत्व (Vaishakh Amavasya 2025 Daan Significance )
वैशाख अमावस्या के दिन दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन किए गए दान से पितर प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। साथ ही दान जीवन में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
खबरें और भी
करें ये दान (Vaishakh Amavasya 2025 Daan List )
- इस दिन जरूरतमंदों को अन्न का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- इस तिथि पर वस्त्र का दान करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
- इस मौके पर अपनी क्षमतानुसार धन का दान करें, इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
- इस दिन काले तिल का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
- इस दिन छाता और जूते- चप्पलों का दान भी बहुत अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Kalashtami 2025: आज है मासिक कालाष्टमी, जानिए पूजा विधि, भोग और मंत्र
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।