यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर किन राशियों के सपने होंगे पूरे, करियर में मिलेगी सफलता
पंचांग के अनुसार वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल को रविवार के दिन पड़ रही है। इस तिथि को स्नान-दान के साथ-साथ भगवान विष्णु की आराधना के लिए भी उत्तम माना गया ...और पढ़ें

HighLights
- 27 अप्रैल को मनाई जाएगी वैशाख अमावस्या।
- स्नान-दान के लिए शुभ मानी गई है यह तिथि।
- वैशाख अमावस्या पर बन रहे हैं कई शुभ योग।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान और दान करने का धार्मिक महत्व माना गया है। इसी के साथ अमावस्या तिथि पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करने के लिए भी उत्तम है। वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya 2025) पर सर्वार्थ सिद्धि योग योग और सौभाग्य योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं।
साथ ही अमावस्या से एक दिन पहले यानी 26 अप्रैल को शुक्र ग्रह का गोचर होने जा रहा है। ऐसे में यह समय कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
पूरी होगी हर इच्छा
(534).jpg)
वैशाख अमावस्या पर मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। करियर में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इस दिन पर आपको को इच्छा भी पूरी हो सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह अवसर अच्छा है, आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।
करियर में मिलेगा लाभ
(125).jpg)
वैशाख अमावस्या पर तुला राशि के लोगों को करियर में लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कुला मिलाकर यह समय आपकी राशि के लिए अच्छा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें - Vaishakh Amavasya पर करें विष्णु चालीसा का पाठ, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद; जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
(14).jpg)
सेहत में होगा सुधार
.jpg)
मकर राशि के जातकों को भी जीवन में काफी लाभ देखने को मिलने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में भी लाभ के योग बनेंगे, जिससे धन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं, जिससे मन में शांति और ऊर्जा का अनुभव होगा। मकर राशि के जातकों को अपनी सेहत के साथ-साथ परिवार के लोगों की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Ganga Saptami 2025: कब और क्यों मनाई जाती है गंगा सप्तमी? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।