Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishakh Month 2024 Date: इस दिन से शुरू होगा वैशाख का माह, जानें इसका महत्व

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 11:13 AM (IST)

    हिंदू पंचांग के अनुसार नववर्ष का दूसरा महीना वैशाख होता है। इस माह में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस माह में ...और पढ़ें

    Vaishakh Month 2024 Date: इस दिन से शुरू होगा वैशाख का माह, जानें इसका महत्व
    Vaishakh Month 2024 Date: इस दिन से शुरू होगा वैशाख का माह, जानें इसका महत्व

    HighLights

    1. नववर्ष का दूसरा महीना वैशाख होता है।
    2. इस माह भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है।
    3. सनातन धर्म वैशाख माह का विशेष महत्व है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vaishakh Month 2024 Date and Significance: हिंदू पंचांग के अनुसार, नववर्ष का दूसरा महीना वैशाख होता है। इस माह में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि वैशाख माह में स्नान, दान, जप, तप इत्यादि करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस बार वैशाख माह कब से शुरू हो रहा है और इसके महत्व के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर जरूर करें ये पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी कष्ट

    वैशाख माह 2024 कब से हो रहा है शुरू? (Vaishakh Month 2024 Start Date)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 24 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 18 से मिनट से होगी और इसका समापन 25 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर होगा। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय 24 अप्रैल बुधवार को होगा। इसी दिन से वैशाख माह की शुरुआत होगी और इसका समापन 23 मई को होगा।

    वैशाख माह का महत्व (Vaishakh Month Significance)

    वैशाख माह श्री हरि की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस माह में स्नान-दान, जाप और तप करने से इंसान को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुख और संकट से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्र विशाखा नक्षत्र में होते हैं और इस नक्षत्र के स्वामी गुरु और देवता इंद्र हैं। इसलिए वैशाख माह में चंद्र देव की पूजा करने महत्वपूर्ण माना गया है।

    इन चीजों का करें दान (Vaishakh Month Daan)

    • इस माह में दान करने का विशेष महत्व है। वैशाख माह में भगवान सूर्य और विष्णु जी की पूजा करने के बाद तिल जल में प्रवाहित करने से लाभ मिलेगा।
    • इसके अलावा आम का भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • वैशाख माह में सत्तू का भी दान कर सकते हैं। क्योंकि सत्तू का संबंध ग्रहों के राजा सूर्य और गुरुदेव बृहस्पति से माना गया है। वैशाख में सत्तू का दान करने से सूर्य और गुरुदेव बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।

    यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2024: कर्ज होगा समाप्त, बेवजह के मुकदमों से मिलेगी मुक्ति, करें हनुमान जयंती पर ये आसान उपाय

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है, विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।