Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishakh Month 2024: इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है वैशाख का महीना

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 10:17 AM (IST)

    वैशाख माह की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में वैशाख माह का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह महीना कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ ...और पढ़ें

    Vaishakh Month 2024 इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा वैशाख माह
    Vaishakh Month 2024 इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा वैशाख माह

    HighLights

    1. 24 अप्रैल 2024 से हो चुकी है वैशाख माह की शुरुआत।
    2. भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास माना गया है यह महीना।
    3. कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है वैशाख माह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vaishakh Month 2024 Date: वैशाख माह, हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना माना जाता है। इसे भगवान श्री कृष्ण का प्रिय महीना बताया गया है। साथ ही इस महीने में विष्णु जी की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वैशाख माह किन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है।

    कब तक रहेगा वैशाख का महीना

    इस बार वैशाख माह की शुरुआत 24 अप्रैल 2024, बुधवार के दिन से हुई है। साथ इसका समापन 23 मई 2024, गुरुवार के दिन होने जा रहा है। माना जाता है कि इस माह में तिल, सत्तू आम, कपड़े आदि का दान करना चाहिए। साथ ही इस माह में प्रभु श्री हरि के मंत्रों का जाप करना भी विशेष लाभकारी माना गया है।

    मेष राशि

    माना जा रहा है कि वैशाख में मेष राशि के जातकों को जीवन में जबरदस्त फायदा देखने को मिलेगा। व्यापार वर्ग के लोगों को मुनाफा मिल सकता है। साथ ही आप नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। परिवार का भी आपको पूर्ण सहयोग मिलने वाला है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए भी वैशाख माह विशेष लाभकारी रहने वाला है। उन्हें प्रमोशन आदि मिल सकती है। नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। इस माह आय में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए भी वैशाख का महीना अच्छा रहने वाला है। इस माह में आपके आर्थिक संकट दूर होंगे। साथ ही आपको मानसिक तनाव में भी राहत देखने को मिलेगी। कर्क राशि वालों के लिए धन आगमन के नए रास्ते इस महीने खुल सकते हैं।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए भी वैशाख माह अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपको कोई शुभ समाचार भी इस महीने मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें -

    मीन राशि

    जो जातक विदेश जाने या वहां पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, इस माह में उनका यह सपना पूर्ण हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े हुए लोग इस माह में अच्छा लाभ कमाएंगे। आज इस महीने कर्ज से भी मुक्त हो सकते हैं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'