Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishakh Purnima के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी तिजोरी खाली

    Updated: Fri, 09 May 2025 05:59 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार 12 मई को (Vaishakh Purnima 2025 Date) वैशाख पूर्णिमा है। इस पर्व को हर साल वैशाख माह की आखिरी तिथि पर मनाया जाता है। इस ...और पढ़ें

    Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन क्या दान करें?
    Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन क्या दान करें?

    HighLights

    1. वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
    2. इस दिन दान जरूर करना चाहिए।
    3. इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने की आखिरी तिथि पर पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस तिथि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा व्रत 12 मई को किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2025) के दिन विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही दुख और दर्द से छुटकारा मिलता है।

    पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही तिजोरी कभी खाली नहीं होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किस राशि के जातक को वैशाख पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2025: पितृदोष और ग्रहदोष से चल रहे हैं परेशान, पीपल के पेड़ के नीचे करें ये उपाय

    कब है वैशाख पूर्णिमा 2025?

    वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 मई को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी 12 मई को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 12 मई को वैशाख पूर्णिमा मनाई जाएगी।

    • मेष राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन दिन अन्न का दान करें। इस मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।
    • वृषभ राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन चावल का दान करें। इससे कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है।
    • मिथुन राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन वस्त्र का दान करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • कर्क राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन दूध का दान करें। इससे चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।
    • सिंह राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन शहद का दान करें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
    • कन्या राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन जल का दान करें। इससे शुभ परिणाम मिलेंगे।
    • तुला राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन सफेद रंग के कपड़ों का दान करें। इससे चंद्र देव की कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं।
    • वृश्चिक राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन सुहाग की चीजों का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
    • धनु राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन केले का दान करें। इससे विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है।
    • मकर राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन अन्न का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन काले तिल का दान करें। इससे शनि दोष दूर होगा।
    • मीन राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन फल का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा पर करें मां तुलसी के इन मंत्रों का जप, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।