विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा की रात घर के इन जगहों पर जलाएं दीपक, दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा

Published: Fri, 02 May 2025 12:57 PM (IST)

हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा बहुत पावन और मंगलकारी मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गंगा ...और पढ़ें

वैशाख पूर्णिमा के इन प्रमुख स्थानों में जरूर जलाएं दीपक।
वैशाख पूर्णिमा के इन प्रमुख स्थानों में जरूर जलाएं दीपक।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल यह 12 मई, 2025 को मनाई जाएगी। इस पावन तिथि पर किए गए धार्मिक काम बेहद फलदायी माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2025) की रात कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घरी की दरिद्रता दूर होती है, तो आइए उन स्थानों के बारे में जानते हैं।

वैशाख पूर्णिमा के इन प्रमुख स्थानों में जरूर जलाएं दीपक

  • मुख्य द्वार - घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं। साथ ही घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
  • तुलसी का पौधा - अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो उसके पास घी का दीपक जरूर जलाएं। तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और उनकी पूजा से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
  • पूजा स्थान पर - पूजा स्थान में दीपक जलाने से घर के सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में शांति और समृद्धि आती है।
  • रसोई घर - रसोई घर में दीपक जलाने से अन्नपूर्णा माता खुश होती हैं और घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
  • पीपल का वृक्ष - अगर आपके घर के आसपास पीपल का वृक्ष है, तो वहां भी दीपक जरूर जलाएं, क्योंकि माना जाता है कि पीपल के वृक्ष में देवताओं का वास माना जाता है और इसकी पूजा से पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।

वैशाख पूर्णिमा पर दीपक जलाने के लाभ

वैशाख पूर्णिमा की रात इन स्थानों पर दीपक जलाने के साथ-साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इस दिन दान-पुण्य करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। वहीं, वैशाख पूर्णिमा की रात भक्ति भाव से घर के इन प्रमुख स्थानों पर दीपक जलाकर आप दरिद्रता समेत अन्य मुश्किलों से भी छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vaishakh Purnima 2025 Date: 11 या 12 मई कब है वैशाख पूर्णिमा? अभी नोट कर लीजिए तारीख और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।