Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varalakshmi Vrat 2024: वरलक्ष्मी व्रत के दिन घर लाएं ये चीजें, सुख-समृद्धि की नहीं होगी कमी

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 11:20 AM (IST)

    सावन का अंतिम शुक्रवार देवी वरलक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार देवी वरलक्ष्मी वरदान देने वाली मानी गई हैं। ऐसे में आप इस विश ...और पढ़ें

    Varalakshmi Vrat 2024 वरलक्ष्मी व्रत के दिन घर लाएं ये चीजें।
    Varalakshmi Vrat 2024 वरलक्ष्मी व्रत के दिन घर लाएं ये चीजें।

    HighLights

    1. सावन का अंतिम शुक्रवार पर किया जाता है वरलक्ष्मी व्रत।
    2. इस दिन विशेष रूप से की जाती है मां लक्ष्मी की पूजा।
    3. सावन में 16 अगस्त 2024 को किया जाएगा वरलक्ष्मी व्रत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह के शुक्ल पक्ष के अंतिम शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत किया जाता है। इस वर्ष वरलक्ष्मी व्रत शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को किया जाएगा। ऐसे में साधक को इस दिन पर मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना करने और व्रत करने से सुख, शांति, धन और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

    वरलक्ष्मी व्रत का महत्व (Varalakshmi Vrat Importance)

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरलक्ष्मी व्रत करने से साधक को अष्टलक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन को धन और समृद्धि की देवी की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम दिनों में से एक माना गया है। इस व्रत को विधि-विधान से किया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन से दुख और दरिद्रता दूर रहती है। इस दिन प्रसन्न होकर लक्ष्मी जी अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं।

    घर लाएं मां ये चीजें

    वरलक्ष्मी व्रत के दिन घर में एकाक्षी नारियल (जिसमें तीन की जगह सिर्फ एक आंख दिखाई देती है) जरूर लाना चाहिए। इससे साधक पर मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही आप दक्षिणावर्ती शंख भी घर ला सकते हैं, जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय माना गया है।

    यह भी पढ़ें - Varalakshmi Vrat 2024: वरलक्ष्मी व्रत के दिन करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जप, धन में होगी वृद्धि

    पूजा के बाद करें ये काम

    वरलक्ष्मी व्रत के दिन आप पीली कौड़ी भी घर ला सकते हैं। माता लक्ष्मी पूजा करने के बाद 11 कौड़ियों को पीले रंग के कपड़े में बांधकर उत्तर दिशा में रख दें। इससे साधक के लिए जल्द ही धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

    खबरें और भी

    मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा

    मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए श्रीयंत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आप वरलक्ष्मी व्रत की सुबह शुभ मुहूर्त में इसे अपने घर में स्थापित करें और रात में घी का दीपक जलाकर ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपके घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।