Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varuthini Ekadashi 2025: वरूथिनी एकादशी पर इन जगहों पर जलाएं दीपक, दूर होगी घर की दरिद्रता

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 03:00 PM (IST)

    वरूथिनी एकादशी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है। यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को रखने से व्यक्ति को श्री हरि का ...और पढ़ें

    Varuthini Ekadashi 2025: वरूथिनी एकादशी पर करें ये काम।
    Varuthini Ekadashi 2025: वरूथिनी एकादशी पर करें ये काम।

    HighLights

    1. एकादशी तिथि सबसे शुभ दिनों में से एक है।
    2. एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है।
    3. एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वरूथिनी एकादशी का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। यह वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2025) 24 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि वरूथिनी एकादशी पर कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है, तो आइए उन खास स्थानों के बारे में जानते हैं।

    वरूथिनी एकादशी पर इन स्थानों पर जलाएं दीपक (Lighting Lamps On Ekadashi)

    • तुलसी के पौधे के पास - तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। वरूथिनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
    • घर के मुख्य द्वार पर - घर के मुख्य द्वार को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। इस दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
    • पूजा घर - पूजा घर को सबसे पवित्र स्थान होता है। वरूथिनी एकादशी के दिन पूजा घर में भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाने से उनकी विशेष कृपा मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
    • रसोई घर - रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इस दिन रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है।
    • केले के पेड़ के नीचे - केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। वरूथिनी एकादशी के दिन केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से श्री हरि का आशीर्वाद मिलता है और घर की दरिद्रता दूर होती है।

    दीपक जलाने का धार्मिक महत्व (Lighting Lamps On Ekadashi Significance)

    हिंदू धर्म में दीपक को प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वरूथिनी एकादशी के दिन इन विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। घी का दीपक जलाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है, क्योंकि घी को शुद्ध और पवित्र माना जाता है। ऐसे में वरूथिनी एकादशी के मौके पर घर के इन स्थानों पर दीपक जरूर जलाएं। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।

    यह भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2025: वरूथिनी एकादशी व्रत पर करें मां तुलसी के इन मंत्रों का जाप, पूरी होंगी सभी मुरादें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।