Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maa Lakshmi Ke Upay: घर में रखी इन 5 चीजों से आकर्षित होती हैं मां लक्ष्मी, नहीं होती धन की कमी

    Updated: Fri, 24 May 2024 06:55 PM (IST)

    हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि देवी लक्ष्मी की उपासना से साधक को कभ ...और पढ़ें

    Lakshmi ji Puja घर में रखी इन 5 चीजों से आकर्षित होती हैं मां लक्ष्मी।
    Lakshmi ji Puja घर में रखी इन 5 चीजों से आकर्षित होती हैं मां लक्ष्मी।

    HighLights

    1. धन की देवी के रूप में पूजी जाती हैं मां लक्ष्मी।
    2. लक्ष्मी जी की उपासना से दूर होती है धन की समस्या।
    3. कुछ चीजें मानी गई हैं मां लक्ष्मी को प्रिय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lakshmi ji Puja: माना जाता है कि मां लक्ष्मी की उपासना करने से धन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आपके और आपके परिवार के ऊपर बनी रहे, तो इसके लिए मां लक्ष्मी से संबंधित इन चीजों को अपने घर पर जरूर रखें।

    नहीं होगी आर्थिक परेशानी

    मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए अपने घर में श्रीफल यानी नारियल जरूर रखना चाहिए। क्योंकि नारियल में त्रिदेव का वास माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा की प्राप्ति हो सकती है।

    गोमती चक्र से करें ये काम

    अगर आप घर में गोमती चक्र लाते हैं, तो ऐसा करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके लिए आप घर में 11 गोमती चक्र लाकर उन्हें पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का भी आगमन घर में होता है।

    घर जरूर लाएं ये चीज

    गोमती चक्र के साथ ही श्री यंत्र को कभी घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। श्री यंत्र में मां लक्ष्मी के अलावा अन्य 33 देवी-देवताओं के भी चित्र बने होते हैं। माना जाता है कि इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का वास घर में बना रहता है।

    खबरें और भी

    धातु का बना कछुआ

    हिंदू धर्म में कछुए को आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यदि आप धातु जैसे चांदी या सोने से बना कछुआ घर में रखते हैं, तो इससे आपको धन में लाभ देखने को मिल सकता है।

    इस तरह रखें चांदी का सिक्का

    अपने घर में चांदी का सिक्का रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से भी माता लक्ष्मी आपके घर की तरफ आकर्षित होती है। इसके लिए मंदिर में चांदी का सिक्का रखकर रोजाना इस पर लाल रंग का तिलक लगाएं। इसके बाद ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: का जाप करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।