यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: शाम के समय न करें ये काम, जिंदगी भर रहेंगे परेशान
Vastu Remedies ज्योतिष शास्त्र में घर से जुड़े गए कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इन नियमों का पालन नही ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: जीवन में सुख-शांति का मोल बहुत ज्यादा है यह बात तो सभी जानते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में घर से जुड़े गए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इन नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें जीवन भर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इन नियमों के बारे में अवश्य जानना चाहिए, जो यहां दिए गए हैं -

शाम के समय भूलकर भी न करें ये काम
तुलसी के पौधे पर जल न चढ़ाएं
ऐसा कहा जाता है कि शाम के समय तुलसी के पौधे पर भूलकर भी जल नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही छूना चाहिए, जो लोग यह नहीं मानते हैं उनके घर से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी की पूजा थाली में शामिल करें ये चीजें, व्रत का मिलेगा पूर्ण फल
शाम के समय इन चीजों का न करें दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गलती से भी शाम के समय नमक, हल्दी, दूध, दही आदि का दान नहीं करना चाहिए। इससे घर में आर्थिक तंगी सदैव बनी रहती है।
शाम के समय न सोएं
ऐसी मान्यता है कि शाम को कभी भी सोना नहीं चाहिए, जो व्यक्ति शाम के समय सोते हैं, उनके घर में धन का आभाव बना रहता है और माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं, जो लोग इन नियमों का पालन करते हैं उनके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
झाड़ू न लगाएं
ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद कभी भी घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की सकारात्मकता चली जाती है। साथ ही घर में देवी लक्ष्मी का वास नहीं रहता है।
यह भी पढ़ें: Bhaum Pradosh Vrat 2024: 9 जनवरी को मनाया जाएगा साल का पहला प्रदोष व्रत, जानें पूजा नियम और धार्मिक महत्व
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'