Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vat Savitri Purnima 2025: वट सावित्री पूर्णिमा के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? अभी नोट करें नियम

    Updated: Thu, 29 May 2025 03:37 PM (GMT+05:30)

    वट सावित्री पूर्णिमा व्रत (Vat Savitri Purnima 2025) सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सौभाग्य के ...और पढ़ें

    Vat Savitri Purnima 2025: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत के नियम।
    Vat Savitri Purnima 2025: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत के नियम।

    HighLights

    1. वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत बहुत पावन माना जाता है।
    2. इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विधान है।
    3. इस व्रत को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत बहुत पावन माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अत्यंत भक्ति भाव के साथ कठिन निर्जला व्रत का पालन करती हैं, जो हर साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को आता है। कहते हैं कि सच्ची भक्ति से इस उपवास को रखने से पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विधान है।

    वहीं, जो लोग इस कठिन उपवास का पालन करते हैं, उन्हें इस व्रत (Vat Savitri Purnima 2025) में कुछ बातों का ध्यान जरूर देना चाहिए, वरना व्रत टूट सकता है, तो चलिए यहां जानते हैं।

    वट सावित्री पूर्णिमा व्रत में क्या खाएं? (Vat Savitri Purnima 2025 Me Kya Khaye?)

    वट सावित्री पूर्णिमा व्रत के दिन मौसमी फल जैस - (आम, केला, सेब, अंगूर, संतरा, अनार) दूध और दूध से बनी चीजें, सूखे मेवे, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, शकरकंद, आलू, नारियल पानी और साबूदाने आदि का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसमें साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करें।

    वहीं, इस व्रत में कुछ नहीं खाया जाता है, लेकिन आपके अंदर शारीरिक रूप से क्षमता नहीं, तो आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

    व्रत में क्या नहीं खाएं? (Vat Savitri Purnima 2025 Me Kya Nahin Khaye?)

    ऐसा कहा जाता है कि वट सावित्री पूर्णिमा व्रत में गेहूं, चावल, बेसन, दालें, प्याज, लहसुन, साधारण नमक, मांस, मछली, अंडे, शराब, तंबाकू, तले हुए और मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि इन चीजों के सेवन से न सिर्फ व्रत टूट जाता है, बल्कि इसके बुरे परिणाम भी मिलते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान इन चीजों से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें।

    व्रत खोलने के नियम (Vat Savitri Purnima 2025 Paran Rules)

    वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत शाम को पूजा के बाद खोला जाता है। व्रत खोलने से पहले वट वृक्ष की पूजा और कथा का पाठ किया जाता है। व्रत का पारण प्रसाद और हल्के, सात्विक भोजन से करना चाहिए। कुछ स्थानों पर व्रत खोलने के लिए मीठे चावल या खीर का सेवन किया जाता है। यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 10 Mahavidyas: कौन हैं मां दुर्गा की 10 महाविद्या? जानिए इनका स्वरूप

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।