Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत करने से दांपत्य जीवन होगा सुखी, मनचाहा मिलेगा जीवनसाथी

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:45 AM (IST)

    वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने का विधान प्राचीन समय से चला आ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ की विशेष पूजा-अर्चना करती है ...और पढ़ें

    Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत करने से दांपत्य जीवन होगा सुखी, मनचाहा मिलेगा जीवनसाथी
    Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत करने से दांपत्य जीवन होगा सुखी, मनचाहा मिलेगा जीवनसाथी

    HighLights

    1. ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है।
    2. वट सावित्री व्रत का सुहागन महिलाओं के लिए खास महत्व है।
    3. इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vat Savitri Vrat 2024 Ke Fayde: सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का बेहद खास महत्व है। पंचांग के अनुसार के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस तिथि पर सुहागिन महिलाएं व्रत और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस शुभ कार्य को करने से पति को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है और सुख-शांति में वृद्धि  होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वट सावित्री व्रत को करने से जातक को किस तरह के फायदे मिलते हैं।  

    यह भी पढ़ें: Bhaum Pradosh 2024: आज है प्रदोष व्रत, नोट करें भोग और पूजा मुहूर्त से लेकर सबकुछ

    मिलते हैं ये फायदे (Vat Savitri Vrat Ke Fayde)

    वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने का विधान प्राचीन समय से चला आ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं और व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि व्रत करने से पति की दीर्घ आयु होती है और रोगमुक्त जीवन होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा पत्नी को सुखी वैवाहिक जीवन का वरदान प्राप्त होता है।  

    वट सावित्री व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Vrat 2024 Date and  Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 05 जून, 2024 को शाम 06 बजकर 24 मिनट पर होगी और वहीं, इसका समापन अगले दिन 06 जून को दोपहर 04 बजकर 37 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदयातिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में वट सावित्री का व्रत 06 जून को रखा जाएगा।

    करें ये उपाय (Vat Savitri Vrat 2024 Upay)

    अगर आपके विवाह में कोई रुकावट आ रही है, तो वट सावित्री व्रत के दिन वट के पेड़ की उपासना करें और महादेव, मां पार्वती की भी पूजा करें। उन्हें सिंदूर अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव और मां पार्वती से शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shami Plant Upay: करियर और कारोबार में सफलता दिलाएगा शमी का पौधा, जरूर करें ये चमत्कारी उपाय


    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।