यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन घर लाएं ये 3 चीजें, दूर होगी आर्थिक तंगी
वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2024) 23 मई को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है जो साधक इस ...और पढ़ें

HighLights
- वैशाख पूर्णिमा को सनातन धर्म में बहुत शुभ माना जाता है।
- इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
- पूर्णिमा का व्रत करने से शरीर और मन पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा को सनातन धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। साथ ही घर में सत्यनारायण कथा करवाते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह दिन बहुत अच्छा माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा 23 मई, 2024 को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है, जो जातक इस दिन का व्रत करते हैं, उनकी मनचाही इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें इस दिन घर लाया जाए, तो घर में संपन्नता आती है, तो आइए जानते हैं -
.jpg)
वैशाख पूर्णिमा पर घर लाएं ये 3 चीजें
घर लेकर आएं यह दिव्य यंत्र
ऐसी मान्यता है वैशाख पूर्णिमा के दिन घर में श्रीयंत्र लाना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। ऐसे में इस दिन श्री यंत्र घर अवश्य लाएं। इसके बाद उसकी विधि अनुसार पूजा करें। फिर अपनी तिजोरी व घर के मंदिर में उसे स्थापित करें। इस उपाय को करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही आय के नए स्रोत खुलते हैं।
पीतल का हाथी लाएं
वैशाख पूर्णिमा पर पीतल के हाथी को घर लेकर आएं। ऐसा कहा जाता है इससे घर में शुभता आती है। इसलिए इस शुभ अवसर पर अपने घर हाथी को जरूर लेकर आए। ऐसा माना जाता है कि जो लोग पूर्णिमा के दिन पीतल के हाथी को घर लाते हैं, उनके घर से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है।
सोने व चांदी के सिक्के लाएं
ऐसा माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन भी घर में सोने या चांदी के सिक्के लाने चाहिए, क्योंकि यह बहुत शुभ माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है इन सिक्कों की पूजा करके उसे अपनी तिजोरी में रखना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Upay: तुलसी के इन उपाय से खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।