Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vidur Niti: ज्ञानी पुरुष में मिलते हैं ये लक्षण, जानिए क्या कहते हैं महात्मा विदुर

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 02:46 PM (IST)

    महात्मा विदुर महाभारत ग्रंथ का एक महत्वपूर्ण पात्र रहे हैं। हालांकि वह एक दासी के पुत्र थे लेकिन उनके ज्ञान और समर्पण के कारण उन्हें महत्वपूर्ण स्थान ...और पढ़ें

    Vidur Niti: असल में कौन है ज्ञानी?
    Vidur Niti: असल में कौन है ज्ञानी?

    HighLights

    1. महाभारत में मिलता है विदुर का वर्णन।
    2. कुशाग्र बुद्धि वाले और दूरदर्शी व्यक्ति थे विदुर।
    3. लोकप्रिय नीति में से एक है विदुर नीति।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महात्मा विदुर की नीति लोकप्रिय नीतियों (Vidur Niti in Hindi) में से एक है। द्वापर युग के महात्मा विदुर कुशाग्र बुद्धि वाले और दूरदर्शी व्यक्ति थे। विदुर नीति में महात्मा विदुर ने कई महत्वपूर्ण शिक्षाएं दी हैं, जिन्हें अगर अपने जीवन में उतार लिया जाए, तो व्यक्ति को अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। विदुर नीति में महात्मा विदुर ने बताया है कि एक ज्ञानी व्यक्ति में क्या-क्या लक्षण होते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 

    होते हैं ये लक्षण

    महात्मा विदुर ने अपनी नीति में असली ज्ञानी उसे बताया है, जो किसी भी स्थिति से न तो भयभीत होता है और न ही किसी चीज से अत्यधिक लगाव रखता हो। कोई भी निर्णय मोह या डर से नहीं, बल्कि विवेकपूर्ण तरीके से लेना, धर्म और तर्क से प्रेरित होकर कार्य करता भी ज्ञानी व्यक्ति के ही लक्षण होते हैं।

    बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान

    महात्मा विदुर का कहना है कि ज्ञानी व्यक्ति किसी भी विषय या बात को जल्दी समझ जाते हैं। साथ ही बुद्धिमान लोग सामने वाले की बात को बहुत ध्यान और धैर्य के साथ सुनते हैं। महात्मा विदुर के अनुसार, ज्ञानी व्यक्ति वही है, जिसकी हर बात उद्देश्यपूर्ण होती है। इसी के ज्ञानी व्यक्ति फिजूल की बातों में अपना समय बर्बाद नहीं करता।

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: जीवन में इन 5 जगहों पर भूलकर भी न रखें कदम, अंधकार में चला जाएगा भविष्य

    होती हैं ये आदत

    महात्मा विदुर का कहना है कि जिस व्यक्ति में हमेशा कुछ नया सीखने की चाह होती है, वह व्यक्ति जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करता है। यह आदत ज्ञानी व्यक्ति की भी पहचान है। महात्मा विदुर कहते हैं कि, जो व्यक्ति अपनी योग्यता को पहचान कर उसका सही तरीके से इस्तेमाल करता है और हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन करता है, वह व्यक्ति भी असली ज्ञानी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - सबसे बड़ा सुख-दुख और सफलता क्या है… जानना चाहते हैं, तो पढ़ें महात्मा विदुर की ये बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।