यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी के दिन इन चीजों का करें दान, सौभाग्य और समृद्धि में होगी वृद्धि
विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2024) का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। फाल्गुन माह में यह व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान ...और पढ़ें

HighLights
- एकादशी हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है।
- फाल्गुन महीने में विजया एकादशी का व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा।
- यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vijaya Ekadashi 2024: एकादशी हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। फाल्गुन महीने में विजया एकादशी का व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस व्रत को रखते हैं उन्हें सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इस दिन को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन बेहद जरूरी है। वहीं, इस दिन दान का भी विशेष महत्व है। तो आइए जानते हैं किन चीजों का दान करना चाहिए ?
(1).jpg)
विजया एकादशी के दिन इन चीजों का करें दान
वस्त्र का करें दान
विजया एकादशी के दिन वस्त्र दान का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दान से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है। साथ ही धन एवं वैभव की प्राप्ति होती है। इस दान को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि इससे आपका सोया हुआ भाग्य आपका साथ देने लगता है, लेकिन दान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह किसी असहाय को ही मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Janki Jayanti 2024: जानकी जयंती व्रत का इस विधि से करें पारण, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
भावों का करें दान
विजया एकादशी के दिन भावों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। यह मनुष्य के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है। ऐसे में श्री हरि के सामने खड़े होकर अपने भावों का त्याग करें, जिससे किसी को हानि पहुंचती हो। साथ ही अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगे।
अन्न का करें दान
विजया एकादशी के दिन दान का विशेष महत्व है। इस दिन अन्न का दान करना बेहद लाभकारी होता है। ऐसे में विजया एकादशी के दिन अन्न का दान जरूर करें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि सदैव बनी रहेगी। साथ ही कष्टों का नाश होगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2024: कब है फाल्गुन अमावस्या? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।