Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर राशि अनुसार बप्पा को अर्पित करें ये चीजें, घर स्वयं चलकर आएंगी मां लक्ष्‍मी

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 12:08 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का खास महत्व है। यह दिन पूरी तरह से भगवान गणेश को समर्पित है। इस शुभ दिन पर जो लोग भाव के साथ व्रत रखते हैं और पवित्रता ...और पढ़ें

    Vinayak Chaturthi 2024: भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें -
    Vinayak Chaturthi 2024: भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें -

    HighLights

    1. सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का खास महत्व है।
    2. यह दिन पूरी तरह से भगवान गणेश को समर्पित है।
    3. इस बार विनायक चतुर्थी 08 अगस्त यानी आज मनाई जा रही है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। विनायक चतुर्थी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह हर महीने शुक्ल पक्ष के चौथे दिन मनाई जाती है। यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है, जो ज्ञान, समृद्धि और बाधाओं को दूर करने में अपने भक्तों की मदद करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गणेश जी की पूजा और व्रत करने से विभिन्न कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

    इस बार विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2024) 08 अगस्त, 2024 यानी आज मनाई जा रही है। वहीं, अगर इस शुभ दिन पर बप्पा को कुछ चीजें अर्पित की जाएं, तो जीवन में धन से जुड़ी मुश्किलों को आसानी से दूर किया जा सकता है।

    भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें

     

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को पीले फूल अर्पित करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर बप्पा को मोदक का भोग लगाना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर बप्पा को दुर्वा अर्पित करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर विघ्नहर्ता को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर बप्पा को केला का भोग लगाना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को लाल वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर गौरी पुत्र गणेश को गंगाजल अर्पित करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान गणेश को चढ़ाना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर श्री गणेश को नीले फूल और शमी पत्र अर्पित करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर बप्पा को नारियल अर्पित करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी आज, इस एक चीज से करें परहेज, नोट करें भोग और पूजा मुहू्र्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी