Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को इन भोग से करें प्रसन्न, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 12:11 PM (GMT+05:30)

    आषाढ़ माह में विनायक चतुर्थी का पर्व 09 जुलाई को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर पूजा के बाद भगवान गणेश को मोदक फल और मिठाई समेत आदि चीज ...और पढ़ें

    Vinayak Chaturthi 2024: भगवान गणेश को लगाएं ये भोग। (Pic Credit- Freepik)
    Vinayak Chaturthi 2024: भगवान गणेश को लगाएं ये भोग। (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का बेहद खास महत्व है।
    2. इस दिन भगवान गणेश को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए।
    3. विघ्नों को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vinayak Chaturthi 2024: चतुर्थी तिथि भगवान शिव के पुत्र गणपति बप्पा को समर्पित है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही सभी विघ्नों से मुक्ति पाने के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मत है कि गणपति बप्पा की उपासना करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है और जीवन खुशियों से भरा रहता है।

    यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2024 Bhog: देवशयनी एकादशी पर लगाएं ये भोग, सभी दुखों से मिलेगी मुक्ति

    विनायक चतुर्थी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Vinayak Chaturthi 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत सुबह 06 बजकर 08 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 10 जुलाई को 07 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस दिन चन्द्रास्त का समय रात 09 बजकर 58 मिनट पर है। साधक 09 जुलाई को व्रत रख सकते हैं।

    विनायक चतुर्थी के भोग (Vinayak Chaturthi ke Bhog)

    • गणपति बप्पा को मोदक अधिक प्रिय है। ऐसे में प्रभु को प्रसन्न करने के लिए विनायक चतुर्थी पर मोदक का भोग जरूर लगाएं। इससे भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    • अगर आप वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी पर गणपति बप्पा को मोतीचूर के लड्‌डू का भोग लगाएं। इससे प्रेम संबंध मजबूत होते हैं।
    • इसके अलावा खीर, फल और मिठाई का भोग लगाना फलदायी माना गया है। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और सदैव प्रभु की कृपा जातक पर बनी रहती है।

    भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जप (Bhog Mantra)

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    इस मंत्र के द्वारा हम भगवान को भोग लगाते समय यह प्रार्थना करते हैं कि वह हमारा भोग स्वीकार करें और हम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में शिव जी पर जल चढ़ाते समय करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर इच्छा


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी