Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी पर करें राशि अनुसार दान, सभी कामों में मिलेगी सफलता

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 09:05 AM (IST)

    विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2025) भगवान गणेश को समर्पित एक पवित्र दिन है, जो हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन दान-पुण्य का ...और पढ़ें

    Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी दान।

    Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी दान।

    HighLights

    1. विनायक चतुर्थी का दिन बेहद पावन माना जाता है।

    2. यह भगवान गणेश को समर्पित है।

    3. इस बार विनायक चतुर्थी 24 नवंबर को मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। विनायक चतुर्थी का दिन बेहद पावन माना जाता है। यह भगवान गणेश को समर्पित है। बप्पा को बुद्धि, ज्ञान और सौभाग्य का दाता माना जाता है। हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है, क्योंकि ज्योतिष के अनुसार दान करने से कुंडली में ग्रहों की अशुभता दूर होती है और भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार, इस बार विनायक चतुर्थी 24 नवंबर को मनाई जाएगी, तो आइए यहां जानते हैं कि इस दिन (Vinayak Chaturthi 2025) क्या दान करना शुभ माना जाता है?

    विनायक चतुर्थी पर बप्पा को चढ़ाएं ये चीजें (Vinayak Chaturthi 2025 Rituals)

    puja thali aarti(3)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को गुड़हल के फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर बप्पा को दही चढ़ाना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर बप्पा को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को नारियल अर्पित करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर गणेश जी को मोदक चढ़ाने चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर विघ्नहर्ता को केले का भोग लगाना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर गौरी पुत्र गणेश को गाजर के हलवे का भोग लगाना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान गणेश को लगाना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी पर श्री गणेश को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर गणेश जी को केले अर्पित करने चाहिए।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।