Vinayaka Chaturthi 2026: विनायक चतुर्थी पर करें ये भव्य आरती, बप्पा बरसाएंगे अपनी कृपा
हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi 2026) मनाई जाती है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजन करने से घर में ...और पढ़ें

Vinayaka Chaturthi 2026: विनायक चतुर्थी पर करें ये आरती।
HighLights
भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना गया है
विनायक चतुर्थी आज के दिन भक्ति के साथ मनाई जा रही है
विनायक चतुर्थी पर व्रत और पूजा-पाठ का विधान है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को 'प्रथम पूजनीय' और 'विघ्नहर्ता' माना गया है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 की फरवरी माह की विनायक चतुर्थी आज के दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन (Vinayaka Chaturthi 2026) व्रत रखने और विधि-विधान से पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की हर बाधा दूर हो जाती है।
लेकिन, गणेश जी की कोई भी पूजा तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती, जब तक उनकी भावपूर्ण आरती न की जाए, तो आइए गणेश जी की भाव के साथ आरती करते हैं -
॥श्री गणेश जी की आरती॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी ।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
यह भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 21 February 2026: विनायक चतुर्थी पर बन रहे हैं दुर्लभ योग, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।