Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivah Muhurat 2024: साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 07:27 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सही समय पर मंगल कार्य करने से शुभ फल प्राप्त होता है। साथ ही कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अतः सभी मांगलिक कार् ...और पढ़ें

    Vivah Muhurat 2024: साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग
    Vivah Muhurat 2024: साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    HighLights

    1. ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्र विवाह के कारक हैं।
    2. ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति विशेष को करियर-कारोबार और विवाह की जानकारी देते हैं।
    3. साल 2024 में शुक्र ग्रह के अस्त होने के चलते मई और जून महीने में विवाह मुहूर्त नहीं है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vivah Muhurat 2024: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से भविष्य की गणना की जाती है। ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति विशेष को करियर-कारोबार, प्यार, विवाह, संतान समेत सभी प्रकार की जानकारी देते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सही समय पर मंगल कार्य करने से शुभ फल प्राप्त होता है। साथ ही कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अतः सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। अगर आप साल 2024 में परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं, तो विवाह हेतु शुभ मुहूर्त अवश्य नोट कर लें। आइए, विवाह हेतु शुभ तिथियां और मुहूर्त जानते हैं-

    यह भी पढ़ें : जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

    विवाह हेतु शुभ मुहूर्त

    जनवरी - 16, 17, 21, 22, 27, 28, 30, 31

    फरवरी - 1, 2, 4, 6, 7, 8, 12, 14, 18, 19, 24, 25, 26, 27, 28, 29

    मार्च - 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12

    अप्रैल -18, 19, 20, 21

    जुलाई- 2, 3, 4, 9, 11, 12, 13, 14, 15

    नवंबर - 13, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26

    दिसंबर - 2, 3, 4, 5, 10, 11, 13, 14

    इन महीनों में नहीं होगी शादी

    ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्र विवाह के कारक हैं। कुंडली में गुरु और शुक्र के मजबूत होने पर शीघ्र शादी हो जाती है। वहीं, कमजोर होने पर शादी में बाधा आती है। जबकि, गुरु और शुक्र तारा के अस्त होने पर विवाह नहीं होता है। साल 2024 में शुक्र ग्रह के अस्त होने के चलते मई और जून महीने में विवाह मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा, जुलाई 16 से लेकर 12 नवंबर तक चातुर्मास (चार महीने तक) के चलते विवाह मुहूर्त नहीं है। हालांकि, इन दिनों में अबूझ मुहूर्त के दौरान शादी हो सकती है। अत: अबूझ मुहूर्त के लिए स्थानीय पंडित या ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।