Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivah Panchami 2024: घर पर इस तरह करें भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह, सुख-समृद्धि की नहीं होगी कमी

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 03:14 PM (GMT+05:30)

    इस साल शुक्रवार 06 दिसंबर को विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2024 Date) का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि जो भी साधक इस शुभ दिन पर अपने घर में भग ...और पढ़ें

    Vivah Panchami 2024 इस तरह घर पर करें भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह।
    Vivah Panchami 2024 इस तरह घर पर करें भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। प्रभु राम और माता जानकी की जोड़ी को एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता है। इसलिए हर साल इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस तिथि पर माता सीता और भगवान राम का विवाह करवाना काफी शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इसकी विधि

    इस विधि से करें पूजा

    विवाह पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद पूजा स्थल की अच्छे से साफ-सफाई कर लें और एक चौकी बिछा दें। चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उसपर प्रभु श्री राम व सीता जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। सबसे पहले भगवान गणेश के मंत्रों का जप करें और इसके बाद विवाह की रस्में शुरू करें। इस दौरान हनुमान जी का आवाहन भी जरूर करें।

    माता सीता को लाल रंग के वस्त्र और भगवान श्री राम को पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं। अब राम-सीता जी को फूलों की माला पहनाएं और उनका गठबंधन करें। पूजा में हल्दी, चंदन, फूल, धूप आदि अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। अंत में आरती करते हुए सभी लोगों में प्रसाद बाटें।

    यह भी पढ़ें - Haldi Ceremony: आखिर क्यों शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को लगाई जाती है हल्दी? बेहद दिलचस्प है इस रस्म की वजह

    करें इन मंत्रों का जप

    ध्यान मंत्र - ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम ,

    लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम ।

    श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे ,

    रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः ।।

    सुख प्राप्ति हेतु मंत्र - राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।

    सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ।।

    कर सकते हैं ये कार्य

    विवाह पंचमी के दिन बालकाण्ड में वर्णित विवाह कथा को जरूर पढ़ना या सुनना चाहिए। ऐसा करने से साधक को भगवान राम और माता सीता का आशीर्वाद मिलता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पर सुहाग की सामग्री जैसे, चूड़ी, साड़ी और बिंदी आदि का दान कर सकती हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। इसी के साथ आप विवाह पंचमी के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करके भी कर सकते हैं। इन सभी कार्यों को करने से आपके ऊपर भगवान राम और माता सीता की कृपा बनी रहती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vivah panchami 2024: विवाह पंचमी में क्यों की जाती है गौरी पूजा? मां सीता से जुड़ा है इसका कनेक्शन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।