Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivah Yog: इस साल इन राशियों के घर बजेगी शहनाई, बन रहा है विवाह का योग

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 11:42 AM (IST)

    Vivah Yog यह साल कुछ राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। दरअसल इस नए साल उन जातकों के घर भी शहनाई बज सकती है जिनकी शादी में काफी अड़चने आ रही थीं। ऐसा ...और पढ़ें

    Vivah Yog: इन राशियों के घर बजेगी शहनाई
    Vivah Yog: इन राशियों के घर बजेगी शहनाई

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Vivah Yog: साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। कुछ ऐसी राशियां हैं, जिनके विवाह में लंबे समय से काफी अड़चने पड़ रही थी, लेकिन अब उनकी मुश्किलों का अंत होने वाला है। दरअसल, इस नए साल उनके घर भी शहनाई बज सकती है।

    साथ ही उनके पसंदीदा साथी से उनका विवाह हो सकता है। तो आइए जानते हैं कहीं आपकी राशि का भी नाम तो इसमें शामिल नहीं?

    यह भी पढ़ें: Swami Vivekananda Jayanti 2024: स्वामी विवेकानन्द के पढ़ें ये अनमोल वचन, जीवन की मुश्किलों को दूर करने में होगी आसानी

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए साल 2024 बेहद खास होने वाला है। इस साल इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस राशि के लोगों को उनका पसंदीदा जीवनसाथी मिल सकता है, जिसका प्रयास वो लंबे समय से कर रहे थे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वाले जातकों की इस नए साल जीवनसाथी पाने की तलाश पूरी हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि वृष राशि वालों के शादी की प्रबल संभावनाएं हैं। साथ ही यह साल उनके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों को लेकर कहा जा रहा है कि इनके लव पार्टनर के साथ इनके संबंध और भी बेहतर होंगे। साथ ही इनका लव पार्टनर लाइफ पार्टनर बनने के लिए यानी शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। इस निर्णय में परिवार के सदस्य आपके साथ रहेंगे।

    खबरें और भी

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों की लाइफ में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इस राशि के जातकों की मनचाही शादी हो सकती है। साथ ही इनके विवाह में आ रही सभी मुश्किलें अब समाप्त होने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: Swami Vivekananda Jayanti 2024: आज मनाई जा रही है स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती, जानें उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'