Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Grah Ke Upay: क्या आपकी भी कुंडली में बुध है कमजोर? 4 सरल उपायों से व्यापार में पाएं तरक्की

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 11:37 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में बुध कमजोर होने पर आर्थिक तंगी और व्यापार में नुकसान जैसी समस्याएं आती हैं। इसे मजबूत करने के लिए बुधवार को गणेश ...और पढ़ें

    कैसे करें बुध ग्रह को मजबूत (Image Source: AI-Generated)

    कैसे करें बुध ग्रह को मजबूत (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में बुध मजबूत होता है, तो उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं, लेकिन बुध कमजोर होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है।

    अगर आपके भी बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो इसकी वजह कुंडली में बुध कमजोर हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए उपायों का उल्लेख किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि बुध (Budh Grah Ke Upay) को मजबूत करने के चमत्कारी उपाय।

    करें ये उपाय

    अगर आपको ऐसा लग रहा है कि कुंडली में बुध कमजोर है, तो ऐसे में बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना करें। देसी घी का दीपक जलाएं। प्रभु को दूर्वा अर्पित करें। आरती करने के बाद 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जप करें। लड्डू या मोदक का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। गणपति बप्पा की कृपा जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

    Budh Grah ke Upay (1)

    इन चीजों का करें दान

    सनातन धर्म में बुधवार के दिन दान करने का भी विशेष महत्त्व है। इस दिन पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में हरी मूंग की दाल, हरी सब्जियां या हरे कपड़ों का दान करें, क्योंकि भगवान गणेश को हरा रंग प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से बुध मजबूत होता है और जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

    खबरें और भी

    इसके अलावा बुध को मजबूत करने के लिए गाय की सेवा और ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जप 108 बार जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

    तुलसी पूजन से होगी धन की प्राप्ति

    बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोजाना उसकी पूजा-अर्चना करें। देसी घी दीपक जलाकर मां तुलसी की आरती करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

    बुध कमजोर होने के लक्षण

    • कुंडली में बुध कमजोर होने पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
    • कारोबार में नुकसान हो सकता है।
    • हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
    • ऑफिस में बॉस से अनबन होना।
    • रिश्तों में खटास आना।

    यह भी पढ़ें- Budhwar Puja: बुधवार के दिन गणेश जी को अर्पित करें ये चीजें, बिना रुकावट पूरा होगा हर काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।