Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wednesday Remedy: बुधवार के दिन करियर नौकरी में तरक्की के लिए करें ये उपाय, गणेश जी की बरसेगी कृपा

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 09:58 PM (GMT+05:30)

    Wednesday Remedy बुधवार का दिन व्यापार करने वाले लोगों के लिए फलदाई होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से नौकरी और बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर होती ...और पढ़ें

    Wednesday Remedy: गणेश जी को बुधवार के दिन मोदक का भोग लगाएं।
    Wednesday Remedy: गणेश जी को बुधवार के दिन मोदक का भोग लगाएं।

    HighLights

    1. हरी चीजों का दान करें, जैसे हरी मूंग या हरा कपड़ा।
    2. गाय को हरा चारा खिलाने से भी लाभ मिलता है।
    3. गणेश मंत्रों का जाप करें और उनकी आरती करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Wednesday Remedy: नौकरी में संघर्ष करना पड़ रहा है या बिजनेस रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। काफी मेहनत करने के बाद भी यदि कोई खास लाभ नहीं हो रहा है, तो बुधवार के दिन कुछ उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं। 

    बुधवार का दिन खासतौर पर व्यापार करने वाले लोगों के लिए बहुत फलदाई साबित हो सकता है। हालांकि, इन उपायों को करने से नौकरी पेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा। विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करने से कामयाबी मिलती है और सभी तरह की बढ़ाएं दूर हो जाती हैं। करियर भी पटरी पर आने लगता है। 

    गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा 

    करियर सेट नहीं हो पा रहा है या बिजनेस में तरक्की नहीं मिल रही है, तो बुधवार के दिन गणेश जी के चरणों में दूर्वा के साथ शमी के पत्ते अर्पित करने से कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती है। गणेश जी को बुधवार के दिन मोदक का भोग लगाएं। 

    भगवान गणेश को हरा रंग बहुत प्रिय है। इसलिए हरे रंग की चीजों का दान करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करने से करियर में लाभ मिलेगा। गाय को हरा चारा डालने से भी लाभ मिलता है। 

    खबरें और भी

    बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से बुध ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा बेटी या बहन को उपहार देने से करियर में उन्नति होती है। 

    यह भी पढ़ें- Gomed gemstone Benefits: राहु का रत्न है गोमेद, सूट करे तो छप्पर फाड़कर देता है पैसा और सुख

    इन मंत्रों के जाप से मिलेगा लाभ 

    1. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।

    निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

    2. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

    नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

    धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

    गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

    3. त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

    नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

    यह भी पढ़ें- Shami Tree Upay: शमी के पेड़ के नीचे जलाएं तिल के तेल का दीपक, शनि की पीड़ा और निगेटिविटी होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।