Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weekly Vrat Tyohar 07 To 13 October 2024: कब है अष्टमी, नवमी और दशहरा? नोट करें व्रत-पर्व की डेट

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 02:11 PM (IST)

    धार्मिक दृष्टि से आश्विन माह के शुक्ल पक्ष के दौरान मां दुर्गा के रूपों की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। साथ ही व्रत भी किया जाता है। मान्यता है ...और पढ़ें

    Weekly Vrat Tyohar: देशभर में जारी है शारदीय नवरात्र का उत्सव
    Weekly Vrat Tyohar: देशभर में जारी है शारदीय नवरात्र का उत्सव

    HighLights

    1. आश्विन माह में मां दुर्गा की पूजा होती है।
    2. इस माह में कई पर्व मनाए जाते हैं।
    3. आश्विन के बाद कार्तिक माह शुरू होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन शास्त्रों में सभी माह का विशेष वर्णन देखने को मिलता है। आश्विन माह को बेहद खास माना जाता है। इस माह में शारदीय नवरात्र समेत कई पर्व मनाए जाते हैं। शारदीय उत्सव के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह (Weekly Vrat Tyohar 07 Sep To 13 October 2024) में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। आइए, इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं-

    व्रत-त्योहार की सही डेट

    • 07 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन है। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि उपासना करने से संतान-सुख की प्राप्ति होती है।
    • 08 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का छठा दिन है। यह दिन माता कात्यायनी को समर्पित है। साथ ही इस दिन स्कंद षष्ठी का पर्व भी मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Durga Puja 2024: क्यों और कैसे मनाया जाता है दुर्गा पूजा का उत्सव? महिषासुर से जुड़ा है इसका कनेक्शन

    • 09 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का सातवां दिन है। इस दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है। इससे जातक को सभी तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है।
    • 10 अक्टूबर को नवपत्रिका पूजा है। इस खास अवसर पर माता दुर्गा और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है।
    • 11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है। इस दिन मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।
    • 12 अक्टूबर को दशमी तिथि है। इस दिन देशभर में दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम की पूजा-अर्चना करने का विधान है। उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। इसी दिन दुर्गा पूजा का उत्सव भी मनाया जाएगा और दुर्गा विसर्जन किया जाएगा।
    • 13 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन पापांकुशा एकादशी है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पापों का अंत होता है।

    यह भी पढ़ें: Dussehra 2024: कब मनाया जाएगा दशहरा? नोट करें पूजा का समय और नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी