यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weekly Vrat Tyohar 06 To 13 jan 2025: कब है पौष पुत्रदा एकादशी और लोहड़ी? नोट करें व्रत-त्योहार की सही डेट
सनातन धर्म में पौष का महीना आत्मा के कारक सूर्य देव को समर्पित होता है। इस महीने में सूर्य देव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही मानसिक एवं शारीरिक कष ...और पढ़ें

HighLights
- पौष महीने में पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है।
- इस महीने में ही धूमधाम से लोहड़ी मनाया जाता है।
- पौष पूर्णिमा के अगले दिन से माघ महीना शुरू होगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए साल के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाये जाएंगे। इनमें गुरु गोविंद सिंह जयंती, पौष पुत्रदा एकादशी और लोहड़ी प्रमुख हैं। इसके अलावा, मासिक दुर्गा अष्टमी और शनि त्रयोदशी भी मनाई जाएगी। आइए, 06 जनवरी से लेकर 13 जनवरी (Weekly Vrat Tyohar 06 To 13 january 2025) तक मनाये जाने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार के बारे में जानते हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025
व्रत-त्योहार की सही डेट
-
06 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती है। यह पर्व हर वर्ष पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।
07 जनवरी को मासिक दुर्गा अष्टमी है। दुर्गा अष्टमी के दिन जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है। यह पर्व हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर मां दुर्गा की कृपा बरसती है।
यह भी पढ़ें: January Month Vrat Tyohar 2025: नए साल में कब है लोहड़ी और मकर संक्रांति? नोट करें व्रत-त्योहार की सही डेट
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।