यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raksha Bandhan 2024: साल 2024 में कब है रक्षा बंधन? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त
साल 2024 में रक्षाबंधन के दिन एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन शोभन योग का निर्माण हो रहा है। शोभन योग 20 अगस्त को देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर समाप ...और पढ़ें

HighLights
- हर वर्ष सावन पूर्णिमा तिथि पर भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है।
- इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती हैं।
- इस समय बहनें भगवान विष्णु से भाई के सुख और सौभाग्य में वृद्धि की कामना करती हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Raksha Bandhan 2024: हर वर्ष सावन पूर्णिमा तिथि पर भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती हैं। इस समय बहनें जगत के पालनहार भगवान विष्णु से भाई के सुख और सौभाग्य में वृद्धि की कामना करती हैं। इस शुभ अवसर पर भाई भी अपनी बहनों को जीवनपर्यंत प्रसन्न रखने और रक्षा करने का वचन देते हैं। शास्त्रों में निहित है कि चिरकाल से भाई-बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2024 में कब रक्षाबंधन है ? आइए, रक्षाबंधन का सही डेट, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं-
शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, साल 2024 में सावन पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को (18 अगस्त को देर रात) 03 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगी और 19 अगस्त को ही देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 19 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
शुभ योग
साल 2024 में रक्षाबंधन के दिन एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन शोभन योग का निर्माण हो रहा है। शोभन योग 20 अगस्त को देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। दोनों योग का निर्माण प्रातः काल 05 बजकर 53 मिनट पर होगा और समापन सुबह 08 बजकर 10 मिनट पर होगा। बहनें शोभन योग में अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
राखी बांधने का समय
ज्योतिषियों की मानें तो दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक भद्रा है। इस योग में राखी नहीं बांधी जाती है। अतः भद्रा के पश्चात दोपहर 01 बजकर 31 मिनट से लेकर देर रात 09 बजकर 08 मिनट तक रक्षा बंधन का शुभ समय है। बहनें दोपहर में 01 बजकर 31 मिनट से लेकर संध्याकाल 04 बजकर 20 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। इसके पश्चात, प्रदोष काल में राखी बांधने का समय संध्याकाल 06 बजकर 56 मिनट से लेकर देर रात 09 बजकर 08 मिनट तक हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Diwali 2024: साल 2024 में कब है दिवाली? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा का सही समय
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।