यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bada Mangal 2025: कब है दूसरा बड़ा मंगल? इन कामों से हनुमान जी को करें प्रसन्न
मंगलवार (Second Bada Mangal 2025 kab hai) का दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए अधिक शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को अधिक ...और पढ़ें

HighLights
- ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो गई है।
- इस माह में बड़ा मंगल का व्रत किया जाता है।
- इस दिन हनुमान जी की पूजा होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 13 मई से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो गई है। इस महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पहली बार मुलाकात हुई थी। इसलिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल और बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बड़े मंगल के दिन भगवान श्रीराम हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आ रहे सभी संकट दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में दूसरा बड़ा मंगल कब है।
कब है दूसरा बड़ा मंगल
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर दूसरा बड़ा मंगल का व्रत किया जाएगा। अष्टमी तिथि की शुरुआत 20 मई को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 21 मई को सुबह 04 बजकर 55 मिनट पर होगा।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 05 मिनट से 04 बजकर 46 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 07 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक
(4).jpg)
यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: बनी रहती है कर्ज की समस्या, तो बड़े मंगल के दिन इन उपायों से पाएं छुटकारा
बड़े मंगल के दिन इस तरह करें हनुमान जी को प्रसन्न
बड़े मंगल के दिन सुबह स्नान करने के बाद हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। इस दौरान चमेली के घी का दीपक जलाएं। हनुमान जी की आरती करें। बूंदी और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बड़े मंगल के दिन इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में आ रहे संकट दूर होते हैं।
सभी संकट होंगे दूर
अगर आप जीवन में लंबे समय से दुख और संकटों का सामना कर रहे हैं, तो बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को नारियल चढ़ाएं। इस दौरान जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सभी संकट दूर होते हैं और साधक पर हनुमान जी कृपा बनी रहती है।
खबरें और भी
पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जप
1. अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहम्
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् ।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशम्
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।
2. ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः
यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल पर हनुमान जी को लगाएं ये 5 दिव्य भोग, सभी भयों से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।