Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2024: सितंबर महीने में कब लगेगा चंद्र ग्रहण? नोट करें सही समय एवं सूतक काल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 05 Sep 2024 03:50 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर को लगेगा। इससे पूर्व सितंबर महीने में साल का दूसरा और अंतिम ग्रहण लगेगा। भारत में दूसरा चंद्र ग्र ...और पढ़ें

    Chandra Grahan 2024: ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
    Chandra Grahan 2024: ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

    HighLights

    1. चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जप करना चाहिए।
    2. ग्रहण के समय शुभ कार्य करने की मनाही है।
    3. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। यह खगोलीय घटना पूर्णिमा तिथि पर होती है। धार्मिक मत है कि ग्रहण (Chandra Grahan 2024) के दौरान पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। अतः शास्त्रों में ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। जानकारों की मानें तो पृथ्वी और चंदमा के मध्य सूर्य के उपस्थित होने के चलते चंद्र ग्रहण लगता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि अमृत पान के दौरान सूर्य और चंद्र देव ने दानव स्वरभानु को पहचान लिया था। उन्होंने यह जानकारी भगवान विष्णु को दी। तत्काल से भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र चलाकर स्वरभानु का वध कर दिया था और स्वरभानु के सर और धड़ को दो विपरीत दिशा में फेंक दिया था। उस समय से स्वरभानु यानी राहु और केतु सूर्य एवं चंद्र देव को अपना शत्रु मानते हैं। राहु द्वारा सूर्य एवं चंद्र को ग्राह्य करने के चलते ग्रहण लगता है। आइए, दूसरे चंद्र ग्रहण के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इस साल कब है देवउठनी एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    सूतक (Chandra Grahan 2024 Sutak Timing)

    ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के पूर्व समय को सूतक कहा जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू होता है। वहीं, सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू होता है। सूतक से लेकर ग्रहण के समय तक शुभ कार्य नहीं किया जाता है। साथ ही खानपान भी नहीं किया जाता है। इस समय बच्चे, वृद्ध एवं बीमार लोगों को केवल खाने और पीने की अनुमति होती है। वहीं, सामान्य जन को सूतक और ग्रहण के दौरान तामसिक भोजन और तामसिक प्रवृति से दूर रहना चाहिए। 

    कब लगेगा चंद्र ग्रहण ? (Chandra Grahan 2024)

    ज्योतिषियों की मानें तो वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, चंद्र ग्रहण का समापन सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। भारत में चंद्रोदय का समय संध्याकाल 06 बजकर 37 मिनट पर होगा। अतः भारत में चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा। हालांकि, चंद्र ग्रहण के दौरान शास्त्र द्वारा निर्धारित नियमों का पालन जरूर करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। महामृत्युंजय मंत्र के जप से राहु के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: नवंबर महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, नोट करें सही डेट एवं लग्न मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी