Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नए घर की नींव में इसलिए रखे जाते हैं चांदी के नाग-नागिन, बड़ी ही खास है इसकी वजह

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 03:57 PM (IST)

    अपना घर बनाना हर किसी का सपना होता है। हिंदू धर्म में माना गया है कि अगर घर बनवाते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि का वा ...और पढ़ें

    घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन रखने के फायदे। (Picture Credit: Freepik)
    घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन रखने के फायदे। (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. घर बनवाते समय ध्यान रखे जाते हैं वास्तु नियम।
    2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
    3. बहुत पुरानी है घर की नींव में नाग-नागिन रखने की परंपरा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने देखा होगा कि जब भी किसी घर का निर्माण कार्य शुरू किया जाता है, तो उनकी नींव में चांदी के नाग-नागिन का एक जोड़ा रखा जाता है। लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं। इसके पीछे कुछ पौराणिक मान्यताएं हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

    क्या है मान्यता

    श्रीमद्भागवत महापुराण के पांचवें स्कंद में वर्णन मिलता है कि धरती के नीचे पाताल लोक है, जिसके स्वामी शेषनाग हैं। इसलिए जब घर बनवाते समय नींव की पूजा की जाती है, तो इस दौरान वहां नाग-नागिन का जोड़ा रखा जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि शेषनाग ने अपने फन पर धरती का भार उठाया हुआ है।

    (Picture Credit: Freepik)

    मिलते हैं ये लाभ

    इन्हीं सब मान्यताओं के चलते यह माना जाता है कि अगर मकान बनवाते समय मकान की नींव में नाग-नागिन रखकर शेषनाग का आह्वान किया जाएं, तो इससे वह आपके घर की रक्षा करते हैं। इसी के साथ नाग देवता को घर के साथ-साथ संपत्ति का रक्षक भी माना जाता है। वहीं वास्तु मान्यताओं के अनुसार, नाग-नागिन का जोड़ा घर की नींव में रखने से वास्तु दोष भी दूर बना रहता है।  

    वहीं अगर चांदी की बात करें, तो इसे एक शुभ धातु के रूप में देखा जाता है। ऐसे में घर की नींव में चांदी से बने नाग-नागिन का जोड़ा रखने से नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। चांदी की जगह पीतल से बने नाग-नागिन रखने से भी काफी लाभ देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Amarnath Yatra 2025: कठिन होने के साथ-साथ पुण्यकारी भी है अमरनाथ यात्रा, जानिए इसका महत्व

    इसलिए रखा जाता है कलश

    (Picture Credit: Freepik)

    मान्यताओं के अनुसार, घर की नींव रखते समय चांदी के नाग-नागिन के साथ कलश रखना भी काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलश में ब्रह्मा, विष्णु और महेश (भगवान शिव) का वास होता है। इस कलश में सिक्का, फूल और दूध डाला जाता है और शेषनाग का आह्वान किया जाता है।

    यह भी पढ़ें - भगवान शिव को कैसे मिले नाग और चंद्र देव? पढ़िए बेहद खास वजह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।