क्या आप भी मंगलवार को करते हैं पैसों का लेन-देन? जिंदगी भर नहीं उतरेगा कर्ज!
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार को कर्ज का लेन-देन अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह मंगल ग्रह के उग्र स्वभाव से जुड़ा है। इससे कर्ज लंबे समय तक बना रह ...और पढ़ें

मंगलवार के दिन क्यों नहीं दिया जाता कर्ज (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें दिन के अनुसार नियम का वर्णन किया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन कर्ज का लेन-देन करने से बचना चाहिए। इसे बेहद अशुभ माना जाता है। इसके पीछे की वजह ग्रहों के स्वभाव और उनके प्रभाव हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं आखिर क्यों मंगलवार के दिन नहीं करना चाहिए कर्ज का लेन-देन।
मंगल ग्रह का उग्र स्वभाव
मंगलवार का दिन स्वामी मंगल ग्रह का है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को उग्र, क्रूर और अग्नि तत्व वाला ग्रह माना जाता है। इसलिए इस दिन पैसे उधार लेने से लंबे समय तक कर्ज की समस्या बनी रहती है। मंगल ग्रह को कर्ज, विवाद और धन हानि का कारक माना गया है।
इसलिए मंगलवार के दिन कर्ज का लेन-देन करने से जीवन में धन कमी का सामना करना पड़ सकता है। जब आप किसी से पैसों का लेन-देन करते हैं, तो उन पैसों के साथ मंगल की उग्र ऊर्जा भी जुड़ जाती है, जिसकी वजह से जीवन में पैसे को लेकर विवाद की समस्या बढ़ सकती है।
-1779097174824.jpg)
(AI Generated Image)
कर्ज चुकाने में आती है भारी परेशानी
ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन कर्ज लेने से आसानी से चुकता नहीं है। साथ ही व्यक्ति किसी न किसी वजह से कर्ज के जाल में फंसता चला जाता है। मंगल ग्रह के असर से धन वापसी करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Puja: मंगलवार के दिन करें हनुमान जी के इन 5 मंत्रों का जप, नहीं सताएगी कोई बाधा
रिश्तों में आती है खटास
यदि आप मंगलवार के दिन किसी को पैसे उधार देते हैं, तो पैसे वापस मिलने की उम्मीद कम होती है। ऐसे में पैसा वापस लेते समय मंगल के उग्र प्रभाव की वजह से वाद-विवाद की समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से रिश्तों में खटास आ सकती है। इसलिए भूलकर भी मंगलवार के दिन किसी को पैसे उधार के रूप में नहीं देने चाहिए।
खबरें और भी
ध्यान रखें ये खास बातें
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मंगलवार के दिन किसी से कर्ज लेना या देना अशुभ है। ज्योतिष के अनुसार, कर्ज का लेन-देन करने के लिए पैसा सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Pretraj Chalisa: मंगलवार को पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ, पलट जाएगी सोई हुई किस्मत
यह भी पढ़ें- Mangal Dosh Ke Upay: मंगल दोष से हैं परेशान? तो आज से ही शुरू कर दें इन मंत्रों का जप
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।