गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं देखना चाहिए ग्रहण? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण न देखने की सलाह दी जाती है, जिसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण हैं। यह नियम गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य, सुरक्षा और मान ...और पढ़ें

गर्भवती महिलाएं न देखें ग्रहण (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य और चंद्र ग्रहण की अवधि को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ और भोजन करने की सख्त मनाही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान वर्जित कामों को करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष नियम का पालन करना चाहिए।
सूर्य या चंद्र ग्रहण को गर्भवती महिलाओं को न देखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण क्यों नहीं देखना चाहिए? अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार, मातृत्व केवल एक अवस्था नहीं, बल्कि एक नए जीवन का निर्माण है। ग्रहण के नियम डर का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानसिक संरक्षण का प्रतीक हैं।
क्यों नहीं देखना चाहिए ग्रहण
सुरक्षा और संरक्षण का संदेश- जैसे नाजुक कली को तेज धूप से बचाकर रखा जाता है, वैसे ही गर्भस्थ शिशु को नकारात्मक ऊर्जाओं और हानिकारक किरणों से बचाना हर मां का पहला धर्म है।
परंपरा और विज्ञान का अनूठा मेल
संयम ही सबसे बड़ी ढाल: ग्रहण के समय मां का संयम ही उसके बच्चे की सबसे बड़ी ढाल बनता है। इस समय शांत रहकर ईश्वर का ध्यान करना शिशु के मानसिक विकास के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
स्वास्थ्य और सुरक्षा: ग्रहण के समय निकलने वाली तरंगों से बचाव रखकर आने वाले शिशु को शारीरिक और मानसिक रूप से सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
-1786355196919.webp)
(AI-Generated Image)
कब है सूर्य और चंद्र ग्रहण 2026
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को है। यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और 13 अगस्त की रात को 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
खबरें और भी
चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। इस ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसी वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसी दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन मौसम और फसलों पर पड़ेगा गहरा असर
यह भी पढ़ें- 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; भारत में दिखेगा या नहीं?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।