विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wednesday Remedies: बुधवार को मां दुर्गा की करें पूजा, बुध ग्रह होगा ठीक… कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे शत्रु

Published: Tue, 01 Jul 2025 08:37 PM (IST)

Wednesday Remedies आषाढ़ गुप्त नवरात्र में बुधवार को मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है। यह दिन बुध ग्रह ...और पढ़ें

बुध के साथ ही राहु-केतु के खराब प्रभावों को दूर करती हैं माता दुर्गा।
बुध के साथ ही राहु-केतु के खराब प्रभावों को दूर करती हैं माता दुर्गा।

HighLights

  1. बुद्धि, ज्ञान और विद्या देती हैं मां दुर्गा।
  2. व्यापार, रोजगार में होती है बढ़ोतरी।
  3. घर में बनी रहती है सुख और शांति।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस समय आषाढ़ के गुप्त नवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में बुधवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह का होता है, जो बुद्धि, ज्ञान, विद्या, व्यापार, रोजगार का कारक ग्रह है।

बुध के खराब होने से इन सभी चीजों में परेशानी आती है। साथ ही धन-संपत्ति और परिवार की सुख-शांति भी नहीं रहती है। इसलिए बुधवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से लाभ होता है। 

इसके अलावा मां दुर्गा की बुधवार के दिन पूजा करने से राहु-केतु की परेशानियों से राहत मिलती है। शत्रु भी परास्त होते हैं। साथ ही यह बुध ग्रह को शांत करने का भी एक तरीका है।

बुधवार को मां दुर्गा की पूजा के लाभ 

बुधवार को मां दुर्गा की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान और विद्या में वृद्धि होती है। मां दुर्गा को धन-संपत्ति की देवी भी माना जाता है। इसलिए बुधवार को उनकी पूजा से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और व्यापार में लाभ होता है। 

माता दुर्गा को परिवार की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। बुधवार को उनकी पूजा से परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाकर उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या नौ कन्याओं को हरा रुमाल बांटें। 

इस मंत्र का करें जाप 

भगवान गणेश के अलावा मां दुर्गा को दुर्वा घास चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। अपनी परेशानियों को माता के सामने कहकर "ओम दुर्ग दुर्गाय नमः" मंत्र का जाप करें। इससे लाभ मिलता है। 

नवरात्र के दौरान बुधवार का दिन होने पर पंचांग के अनुसार उस दिन देवी के जिस स्वरूप की पूजा की जाती है (जैसे षष्ठी को मां कात्यायनी या या सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि) उनकी पूजा करें।

यह भी पढ़ें- Solar Eclipse 2025: जानिए कब लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, किन दो राशियों पर पड़ेगा असर 

कर सकते हैं ये अन्य उपाय  

  • बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 
  • साबुत हरे मूंग का दान करें। 
  • तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाएं।
  • बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें। 
  • बहन, बेटी और महिलाओं का अपमान न करें।

यह भी पढ़ें- शिवजी को बहुत पसंद है रुद्राक्ष, जानिए सावन में इसे कैसे पहनें ताकि मिले भोलेनाथ की कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।