Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी व्रत में तुलसी दल के साथ भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, मिलेगा व्रत के बराबर फल

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 12:23 PM (IST)

    योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2025) आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने से पापों का नाश होता ...और पढ़ें

    Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग।
    Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग।

    HighLights

    1. एकादशी को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है।
    2. एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. एकादशी शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के 11वें दिन मनाई जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली योगिनी एकादशी का बड़ा महत्व है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन का उपावस रखने से भक्तों के सभी पापों का नाश होता है। पंचांग के अनुसार, इस साल यह व्रत 21 जून को रखा जाएगा।

    वहीं, एकादशी के दिन (Yogini Ekadashi 2025) भगवान विष्णु को क्या भोग लगाना चाहिए? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

    योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग (Yogini Ekadashi 2025 Bhog)

    • तुलसी दल - भगवान विष्णु को तुलसी दल बेहद प्रिय है। तुलसी दल के बिना भगवान कोई भी भोग स्वीकार नहीं करते हैं। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल के साथ ही भोग लगाएं। तुलसी दल के बिना कोई भी भोग अधूरा माना जाता है।
    • पंचामृत - पंचामृत भगवान विष्णु को चढ़ाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण भोगों में से एक है। योगिनी एकादशी के दिन पंचामृत का भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
    • केला - भगवान विष्णु को पीली चीजें विशेष रूप से प्रिय हैं और केला उनमें से एक है। ऐसे में योगिनी एकादशी के दिन भगवान को केले का भोग जरूर लगाएं। इसे चढ़ाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही घर में बरकत आती है।
    • पीली मिठाई - बेसन के लड्डू या अन्य कोई भी पीली मिठाई भगवान विष्णु को अर्पित करना बहुत शुभ होता है। योगिनी एकादशी के दिन पीली मिठाई चढ़ाने से जीवन में मधुरता आती है।
    • नारियल - नारियल को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है और इसे भगवान विष्णु को भी अर्पित करने का बड़ा महत्व है। ऐसे में साबुत नारियल या नारियल पानी का भोग लगाने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
    • मखाने की खीर - दूध और मखाने से बनी खीर भगवान विष्णु को बहुत पसंद है। अगर आप मीठे में कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो मखाने की खीर बनाकर भगवान को भोग लगा सकते हैं। इससे घर में शांति और खुशहाली बनी रहती है।
    • पंचमेवा - पंचमेवा भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसका भोग लगाने से आरोग्य और संपन्नता का आशीर्वाद मिलता है।

    यह भी पढ़ें:  Vat Savitri Purnima 2025: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत में इन बातों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।