विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zodiac Signs: विशेष महत्व रखते हैं राशियों के चिह्न, इनसे जान सकते हैं अपना व्यवहार

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Sun, 30 Jul 2023 03:40 PM (IST)

Zodiac Signs ज्योतिष शास्त्र 12 राशियां बताई गई हैं। प्रत्येक राशि की अपनी ताकत कमजोरियां विशिष्ट लक्षण और अपना दृष्टिकोण ...और पढ़ें

Zodiac Signs राशियों के इन चिह्नों का अर्थ।
Zodiac Signs राशियों के इन चिह्नों का अर्थ।

HighLights

  1. प्रत्येक राशि के चिन्ह को होता है एक खास मतलब
  2. ज्योतिष से भी होता है राशि के चिह्नों का संबंध
  3. आइए जानते हैं राशियों के चिन्हों का अर्थ

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Zodiac Signs: जातक के जन्म के अवसर पर गोचर चंद्र जिस राशि पर होता है, वहीं जातक की जन्म राशि कहलती है। राशि के आधार पर ही उसका नामकरण भी किया जाता है। ज्योतिष के मुताबिक व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व पर राशि (या सूर्य) का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में इस बात का वर्णन है कि जन्म के समय के अनुसार सूर्य, तारों और ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी व्यक्ति की बुनियादी विशेषताओं, कमजोरियों और उसके भय के बारे में पता लगाया जा सकता है।

राशियों के चिह्न

1. मेष राशि (Aries)

12 प्रकार की सबसे पहली राशि मेष होती है। इस राशि का तत्व अग्नि होता है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। मेष राशि के चिह्न की बात करें तो इसका चिह्न मेढ़ा होता है। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के जातक स्वभाव से अड़ियल और उत्साही होते हैं।

2. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि का तत्व पृथ्वी होती है। इस राशि का निशान बैल होता है। जिसका अर्थ है कि वृषभ राशि के जातक परिश्रमी होते हैं। अपने कार्य में लगे रहना इनका स्वभाव होता है।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। इनका राशि तत्व वायु होता है। इसका निशानी युवा दंपत्ति होता है। इस राशि के जातकों को कल्पनाशील और बुद्धिमान माना जाता है।

4. कर्क राशि (Cancer)

इस राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं। कर्क राशि का तत्व पानी है। कर्क राशि का निशान केकड़ा होता है। इस राशि के जातकों का स्वभाव के भांति ही होता है। अर्थात यह लोग अवसरों को चारों तरफ से पकड़ लेते हैं।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। इसका वायु तत्व अग्नि होता है। इस राशि का निशान शेर होता है। जिसका अर्थ है कि इसके जातक सिंह की तरह ही गर्म स्वभाव के और राजसी प्रकृति के होते हैं।

6. कन्या राशि (Virgo)

इस राशि के स्वामी बुध होते हैं। इस राशि का तत्व पृथ्वी है। इस राशि का निशान कन्या होता है। कन्या राशि के जातक कलात्मक और शांत प्रकृति के होते हैं।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते है। इस राशि का तत्व वायु है। इस राशि का चिह्न तराजू है जिसका अर्थ है कि यह जातक बड़े ही स्थिर वृत्ति के प्रेमी होते हैं। साथ ही इनका स्वभाव बहुत ही व्यावहारिक होता है।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं। वृश्चिक राशि का तत्व पानी है जिसका निशान बिच्छू होता है। इसका स्वभाव भी बिच्छू की तरह गर्म होता है। लेकिन साथ ही यह लोग न्यायप्रिय भी होते हैं।

9. धनु राशि (Sagittarius)

इस राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं। इस राशि का तत्व अग्नि है। धनु राशि निशान धनुष है और इस राशि के जातक बहुत ही गंभीर स्वभाव के होते हैं। साथ ही न्यायप्रिय और दृढ़ निश्चय वाले भी होते हैं।

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं। मकर राशि का संबंध पृथ्वी तत्व से है। इस राशि के चिह्न की बात करें तो इसका निशान मगर होता है। इस राशि के जातक मगर की तरह ही चालाक, परिस्थिति के अनुसार व्यवहार करने वाले और चौकन्ने रहते हैं।

11. कुम्भ राशि  (Aquarius)

इस राशि का तत्व वायु है। इस राशि का निशान घड़ा होता है। कुंभ राशि के जातक बहुत ही व्यावहारिक प्रकृति के होते हैं। कुंभ जातक अपने विचारों, जीवन और गति में केवल स्वतंत्रता पसंद करते हैं।

12. मीन राशि (Pisces)

आखिरी राशि  मीन राशि है। इस राशि का तत्व पानी है। साथ ही इसका चिह्न मछली है। इस राशि के जातक कलात्मक वृत्ति और सात्विक बुद्धि वाले माने जाते हैं। साथ ही यह लोग वैभव प्रिय होते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।