Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zodiac Signs: ये 5 राशि की लड़कियां दिल की होती हैं बहुत अच्छी, पार्टनर को नहीं देती हैं धोखा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 12:01 PM (GMT+05:30)

    Zodiac Signs कन्या राशि के जातक धर्म कर्म में विशेष रूचि रखने वाले होते हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध देव और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि की लड़किया ...और पढ़ें

    Zodiac Signs: ये 5 राशि की लड़कियां दिल की होती हैं बहुत अच्छी, पार्टनर को नहीं देती हैं धोखा
    Zodiac Signs: ये 5 राशि की लड़कियां दिल की होती हैं बहुत अच्छी, पार्टनर को नहीं देती हैं धोखा

    HighLights

    1. सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है।
    2. ज्योतिषियों की मानें तो 5 राशि की लड़कियां दिल की बहुत अच्छी होती हैं।
    3. बुद्धि और वाणी के कारक बुध देव की कृपा से मिथुन राशि की लड़कियां मधुरभाषी होती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Jyotish Shastra: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति विशेष के भविष्य की गणना करते हैं। इससे जातक के स्वभाव का भी पता चलता है। ज्योतिषियों की मानें तो 5 राशि की लड़कियां दिल की बहुत अच्छी होती हैं। ये कभी भी किसी के साथ बुरा व्यवहार नहीं करती हैं और न ही किसी को हर्ट (दिल दुखाना) करती हैं। आइए, इन 5 राशि की लड़कियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें- जितिया व्रत के दिन पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप और आरती, पूरी होगी मनचाही मुराद

    मिथुन राशि

    इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की विशेष कृपा मिथुन राशि की लड़कियों पर बरसती है। साथ ही बुद्धि और वाणी के कारक बुध देव की कृपा से मिथुन राशि की लड़कियां मधुरभाषी होती हैं। इस गुण की वजह से लोग मिथुन राशि की लड़कियों को अधिक पसंद करते हैं। इस राशि की लड़कियां दिल की बहुत अच्छी होती हैं।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातक धर्म कर्म में विशेष रूचि रखने वाले होते हैं। इस राशि के लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध देव और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि की लड़कियां सत्य पर चलने वाली होती हैं। इनमें छल, कपट और द्वेष की भावना नहीं होती है। बुध कन्या राशि में उच्च के होते हैं। अतः कन्या राशि की लड़कियां दिमाग से बहुत तेज होती हैं। हालांकि, इसका गलत फायदा नहीं उठाती हैं।

    धनु और मीन राशि

    धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। धनु और मीन राशि की लड़कियां धार्मिक होती हैं। पूजा-पाठ में अधिक विश्वास करती हैं। अतः किसी के साथ कोई बुरा व्यवहार नहीं करती हैं। ये देवगुरु बृहस्पति की कृपा से सात्विक विचारधारा की होती हैं। अतः धनु और मीन राशि की लड़कियों से दोस्ती करना लाभकारी माना जाता है।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव मन के कारक होते हैं। अतः कर्क राशि के जातक शांत, सुशील और सौम्य होते हैं। कर्क राशि की लड़कियां बेहद समझदार होती हैं। साथ ही शांत स्वभाव की होती हैं। इस राशि की लड़कियां दिल की बहुत अच्छी होती हैं और किसी को धोखा नहीं देती हैं।

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'