विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2025: आत्मिक उत्थान का मार्ग खोलती है सावन में भगवान शिव की आराधना

Published: Wed, 30 Jul 2025 10:31 AM (IST)

सावन की समाप्ति में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस माह को शिव जी की कृपा प्राप्ति ...और पढ़ें

Sawan 2025 जानिए भगवान शिव की आराधना का महात्मय।
Sawan 2025 जानिए भगवान शिव की आराधना का महात्मय।

स्वामी कैलाशानंद गिरि निरंजन पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर। सावन शिव आराधना का सबसे पवित्र महीना है। इस मास में प्रकृति, भक्ति और आध्यात्म का अनुपम संगम देखने को मिलता है। भक्तजन गंगा से जल भरकर शिवालयों में पहुंचते हैं और वह जल शिवलिंग पर अर्पित करते हैं।

शिव सनातन हैं। वह न आदि हैं, न अंत हैं। वे ही सृष्टि के मूल कारण हैं। ब्रह्मा को रचयिता, विष्णु को पालनकर्ता और शिव को संहारक कहा गया है, लेकिन स्कंद पुराण में वर्णन है कि ये तीनों ही माहेश्वर अंश से उत्पन्न हुए हैं। अर्थात शिव ही मूल तत्व हैं।

क्यों कहा जाता है अनादि-अनंत

शिव के निराकार स्वरूप का प्रतीक है शिवलिंग, जो स्वयं ब्रह्मांड का प्रतिनिधित्व करता है। शिव की जलहरी समस्त सृष्टि को समाहित करती है। वे ही साकार हैं, वे ही निराकार। विद्या व अविद्या, प्रकट और अप्रकट, दोनों ही शक्तियां शिव से ही प्रकट होती हैं। जब सृष्टि में अंधकार हात गया था, जब जल ही जल था, तब भी शिव ही विद्यमान थे। यही कारण है कि उन्हें अनादि और अनंत कहा गया है।

(Picture Credit: Freepik)

यह भी पढ़ें - Sawan 2025: निश्चित है भगवान शिव के प्रति समर्पित व्यक्ति का कल्याण, यहां जानें

सावन में शिव पूजा का माहात्म्य

सावन में शिव पूजा का विशेष माहात्म्य इसलिए है, क्योंकि यह मास भक्तों को शिव की सान्निध्य प्राप्ति का अवसर देता है। जलाभिषेक, व्रत और रुद्राभिषेक के माध्यम से भक्त अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। श्रावण शिव की उपासना से स्वयं को अनुशासित कर इस जीवन और प्रकृति के आनंद को अनुभव करने की प्रेरणा देता है।

मिलते हैं ये लाभ

सावन में की गई शिव आराधना न केवल सांसारिक कल्याण देती है, बल्कि आत्मिक उत्थान का मार्ग भी खोलती है। शिव में ही संसार है और शिव ही मोक्ष का द्वार हैं। इसलिए सावन, श्रद्धा और शिव का समागम जीवन को दिव्यता से भर देता है।

यह भी पढ़ें- Sawan Somvar पर पूजा के समय करें शिव तांडव स्तोत्र का पाठ, हर मनोकामना होगी पूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।