Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्‍तु के हिसाब से सुबह उठने के तुरंत बाद करें यह काम, पूरा दिन हो जाएगा सफल

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

    सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, सोई हुई किस्मत जागती है और आपका पूरा दिन सफल रहता है। ...और पढ़ें

    अपनी हथेली को देखकर करें नवग्रह और देवी-देवता के दर्शन (Picture Credit- AI Generated)

    अपनी हथेली को देखकर करें नवग्रह और देवी-देवता के दर्शन (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्‍तु शास्‍त्र में सुबह उठते ही क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं, इसके लिए कई चीजें बताई गई हैं, मगर सबसे जरूरी और असरदार काम है हथेली दर्शन करना। जी हां, किसी भी व्‍यक्ति को सुबह उठने के तुरंत बाद सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, मनुष्‍य की हथेली में सारे ग्रह विराजते हैं और पूरे दिन इन्‍हीं हाथों से काम करना होता है, इसलिए हथेली दर्शन करना बहुत ही शुभ होता है।

    चलिए हम आपको बताते हैं कि सुबह उठते ही हथेली दर्शन करने के क्‍या फायदे होते हैं।

    त्रिदेव और देवियों का वास होता है

    हथेली के विभिन्‍न हिस्‍सों में देवी-देवता विराजते हैं। हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्‍मी का वास होता है, मध्‍य भाग में मां सरस्‍वती का और मूल भाग में भगवान विष्‍णु वास करते हैं।

    वहीं व्‍यक्ति की कलाई की मणिबंध रेखा में ब्रह्म तीर्थ होता है। इसे भगवान ब्रह्मा का स्‍थान बताया गया है। और अंगूठे में पितरों का वास होता है। इस तरह से देखा जाए तो हथेली दर्शन करना अर्थात सभी देवी देवताओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद पाना होता है।

    सकरात्‍मक उर्जा का प्रवाह

    सुबह उठते ही यदि आप हथेली देखते हैं, तो सभी नवग्रहों के दर्शन भी हो जाते हैं, क्‍योंकि हथेली के अलग-अलग पर्वत पर अलग-अलग ग्रहों का वास होता है। इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे मन और दिमाग दोनों ही शांत हो जाते हैं। व्‍यक्ति का अपने काम में फोकस भी बढ़ता है।

    खबरें और भी

    morning vastu tips(Picture Credit- AI Generated)

    काम करने की प्रेरणा मिलती है

    हर व्‍यक्ति को कर्मों का ही फल मिलता है। यदि सुबह-सुबह हथेली दर्शन किए जाएं, तो मन को अच्‍छा कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। आप पूरे दिन खाली नहीं रहते हैं, बल्कि आपके पास कुछ न कुछ काम आता रहता है। आपको बता दें, जो व्‍यक्ति मेहनत और लगन के साथ अच्‍छे कर्म में अपना समय व्‍यतीत करते हैं शनि देव हमेशा उसका साथ देते हैं।

    हथेली दर्शन के वक्‍त करें यह जाप

    जब सुबह उठें और हथेलियों को देखें, तो देवी लक्ष्‍मी का स्‍मरण करते हुए आपको 'कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वतीः, करमूले तु गोविंदः प्रभाते करदर्शनम्' का जाप करना चाहिए। इससे आप पूरे दिन ज्ञानपूर्वक सारे कर्म करेंगे और देवी लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करेंगे।

    अतः वास्तु के हिसाब से रोजाना सुबह उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन किए जाएं, तो पूरा दिन सफल हो सकता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।