Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्तु दोष से बचना है? घर के ब्रह्म स्थान को रखें एकदम खाली, पढ़ें क्या रखने से बचें

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में घर के मध्य भाग, जिसे ब्रह्म स्थान कहते हैं, का विशेष महत्व है। इसे खाली, स्वच्छ और हल्का रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्ध ...और पढ़ें

    घर के ब्रह्म स्थान को क्यों रखें खाली (Picture Credit- AI)

    घर के ब्रह्म स्थान को क्यों रखें खाली (Picture Credit- AI)

    HighLights

    1. ब्रह्म स्थान घर का सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्र है

    2. इसे खाली, साफ और हल्का रखने से सकारात्मकता बढ़ती है

    3. भारी वस्तुएं रखने से परिवार की प्रगति रुक सकती है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से का अपना विशेष महत्व होता है। इसलिए हर एक कोने की ऊर्जा भी बिल्कुल अलग होती है। इनमें ब्रह्म स्थान सबसे ज्यादा अहम होता है। इसे घर का मध्य भाग भी कहते हैं, जिस प्रकार से हमारे शरीर की नाभि का खास महत्व होता है। वैसे ही घर के मध्य स्थान का भी अहम स्थान होता है। इसे आप खाली रखें, ताकि आपके घर में सकारात्मकता बनी रहे। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

    क्या होता है घर का ब्रह्म स्थान?

    ब्रह्म स्थान वह जगह है जहां से घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यह स्थान आपके विचारों को व्यक्त करता है। अगर यह स्थान खुला, साफ और हल्का होता है तो घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही सकारात्मकता का वास होता है, लेकिन अगर आप इस स्थान को भारी चीजों से भर देते हैं, तो इससे आपके घर के सदस्यों की प्रगति भी रुक जाती है। इसलिए आपको इस स्थान को खाली और साफ रखना चाहिए।

    ब्रह्म स्थान पर किन चीजों को रखना चाहिए?

    • ब्रह्म स्थान को ब्रह्म नाभि भी कहते हैं। इस स्थान पर कुछ रखना है, तो आप चांदी की किसी हल्की वस्तु को रखें।
    • यहां पर आप तीन तत्व अग्नि, वायु, और जल को बेलेंस करके रख सकते हैं, ताकि इससे आपके घर की ऊर्जा बेहतर रहे।
    • ब्रह्म स्थान को हमेशा साफ-सुथरा रखें। यहां धूल-मिट्टी या जाले बिल्कुल न होने दें।
    • ज्यादा बड़ी नहीं, छोटी चीजों को इस स्थान पर रखें, ताकि उनका भार आपके घर के मध्य हिस्से पर न पड़े।
    • यदि संभव हो, तो घर का मध्य भाग खुला रखें। यह घर में वेंटिलेशन और रोशनी के लिए भी अच्छा है।
    • आप यहां एक सुंदर झूमर या प्रकाश का अच्छा स्रोत लगा सकते हैं, जो सकारात्मकता बढ़ाती है।
    Gemini_Generated_Image_na0yhnna0yhnna0y

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी चाहते हैं घर में सुख-समृद्धि? मुख्य द्वार पर लगाएं पीतल की घंटी, बढ़ेगी सकारात्मकता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी