Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: बेडरूम में वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें विशेष ध्यान, दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता

    Updated: Tue, 28 May 2024 08:00 PM (IST)

    बेडरूम में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होता है। मधुर रिश्ते के लिए बेडरूम का माहौल भी अच्छा होना चाहिए। ...और पढ़ें

    Vastu Tips: बेडरूम में वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें विशेष ध्यान, दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता (Pic Credit-Freepik)
    Vastu Tips: बेडरूम में वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें विशेष ध्यान, दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता (Pic Credit-Freepik)

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
    2. बेडरूम में पलंग दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
    3. बेडरूम में हल्की रोशनी होनी चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  Vastu Tips For Bedroom: वास्तु शास्त्र में वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। बेडरूम में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होता है। मधुर रिश्ते के लिए बेडरूम का माहौल भी अच्छा होना चाहिए। अगर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े की समस्या चल रही है, तो ऐसे में बेडरूम में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। माना जाता है कि बेडरूम में वास्तु दोष होने से रिश्ते में तनाव आ सकता है।  

    यह भी पढ़ें: Hindu faith: किन लोगों के नहीं छुने चाहिए पैर, शास्त्रों में मिलता है वर्णन

    बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स

    • बेडरूम में पलंग दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इस शुभ दिशा में पलंग के होने से व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पलंग लकड़ी का होना चाहिए। लोहे या फिर स्टील का पलंग होने से घर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।  

  • वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम की दीवारों का रंग डार्क नहीं होना चाहिए। दीवारों का रंग हल्का गुलाबी, हरा या ब्राउन होना चाहिए। पलंग के सामने वाली दीवार पर शीशा न लगाएं। बेडरूम में कम से कम सामान रखेंगे, तो सुकून भरी नींद आएगी और शांत वातावरण रहेगा।  

  • बेडरूम में हल्की रोशनी होनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।  
  • इसके अलावा लड़ाई-झगड़े की फोटो भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। इसकी जगह आप प्रकृति से जुड़ी तस्वीर लगा सकते हैं।  
  • बेडरूम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि बेडरूम गंदा होने से दांपत्य जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए बेडरूम को सदैव साफ रखना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।
  • यह भी पढ़ें: Maa Lakshmi Upay: सुख-समृद्धि के लिए रोजाना करें ये काम, नहीं होगी धन-धान्य की कोई कमी

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।