Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Shastra Direction: दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके भी न खाना, वर्ना बहुत पड़ेगा पछताना

    Updated: Fri, 30 May 2025 03:00 PM (GMT+05:30)

    Vastu Shastra Best directions वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन हमारे जीवन का आधार है इसलिए इसे सही दिशा में खाना चाहिए। उत्तर और पूर्व दिशा खाना खाने के ...और पढ़ें

    Vastu Shastra Direction: खाना खाने के लिए कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके नहीं बैठना चाहिए।
    Vastu Shastra Direction: खाना खाने के लिए कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके नहीं बैठना चाहिए।

    HighLights

    1. उत्तर की दिशा में मुंह करके खाने से नहीं होती धन की समस्या।
    2. पूर्व की तरफ मुंह करके खाने से बीमारियां नहीं होती हैं।
    3. डाइनिंग रूम को नारंगी, हरे या गुलाबी रंग से पेंट करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी लोग चाहें कुछ भी काम करते हों, वो काम खाने के लिए ही करते हैं। भोजन ही हमारे जिंदगी का आधार है और बुनियादी जरूरत भी है। मगर, वास्तु शास्त्र (Vastu rules) के अनुसार, खाना खाने के भी नियम होते हैं। यदि आप इसका पालन करते हैं, तो स्वस्थ और संपन्न रहते हैं। 

    यदि आप गलत दिशा में मुंह करके खाना खाते हैं, तो धीरे-धीरे बीमारियों, परेशानियों, दुखों और दरिद्रता के शिकंजे में फंसते चले जाते हैं। वास्तु शास्त्र इसके बारे में क्या कहता है। किस दिशा में भूलकर भी मुंह करके नहीं खाना चाहिए, आइए जानते हैं। 

    खाना खाने के लिए शुभ दिशाएं 

    खाना खाने के लिए उत्तर दिशा और पूर्व दिशा को सबसे उपयुक्त माना जाता है। दरअसल, वास्तु के अनुसार, उत्तर को धन की दिशा माना जाता है। इस तरफ मुंह करके खाने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। विशेषरूप से घर के मुखिया को उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके ही खाना चाहिए। 

    इसके अलावा पूर्व दिशा को सूर्य की दिशा माना जाता है। यदि आप इस दिशा में मुंह करके खाना खाते हैं, तो कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। जो लोग बीमार हैं, यदि वे पूर्व की दिशा में मुंह करके खाना शुरू कर दें, तो उनकी बीमारी जल्द ठीक हो सकती है क्योंकि यह आरोग्य की दिशा है। 

    खबरें और भी

    दक्षिण दिशा में कभी न करें मुंह  

    खाना खाने के लिए कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके नहीं बैठना चाहिए। दरअसल, यह यम की दिशा होती है। माना जाता है कि इस दिशा में बैठकर खाना खाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा इसे पितरों की दिशा भी माना जाता है। 

    यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर करें विष्णु सहस्रनाम का पाठ, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

    लिहाजा, दक्षिण की दिशा में मुंह करके भोजन करने से पितृ नाराज हो जाते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। धन की आवाक रुक जाती है और आर्थिक तंगी होने की वजह से घर में दरिद्रता का वास होने लगता है।   

    डायनिंग रूम में करें ये कलर 

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके पास खाना खाने के लिए अलग कमरा यानी डायनिंग रूम है, तो उसे नारंगी, हरा, क्रीम या हल्के गुलाबी रंग से पेंट करा सकते हैं। इन रंगों को डायनिंग रूम के लिए अच्छा माना जाता है। यदि अगल से डायनिंग रूम नहीं है, तो डायनिंग एरिया की दीवार को इस तरह के रंगों से सजा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dream Astrology: सपने में लड़ाई देखने का क्या मतलब होता है, रियल लाइफ से जुड़ा है नाता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।