Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: सिर्फ पैसा ही नहीं मनी प्लांट और भी कई चीजें लाता है, जानिए किस दिशा में लगाएं

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 09:07 AM (IST)

    Vastu Tips वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर में लगाने से धन के स्रोत खुलते हैं और समृद्धि आती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक माहौ ...और पढ़ें

    Vastu Tips: मनी प्लांट के वास्तु टिप्स जो दिलाएंगे आपको धन और समृद्धि।
    Vastu Tips: मनी प्लांट के वास्तु टिप्स जो दिलाएंगे आपको धन और समृद्धि।

    HighLights

    1. ध्यान रखें कि पौधे के पत्ते सूखे या मुरझाए हुए न हों।
    2. मनी प्लांट के पौधे की बेल हमेशा ऊपर बढ़ती रहे।
    3. परिवार के सदस्यों के बीच में संबंध मधुर बने रहते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग अपने घर में बगीचा बनाते हैं और उसमें पौधे लगाते हैं। कुछ लोग घर के अंदर भी उन पौधों को लगाते हैं, जिन्हें ज्यादा धूप और पानी की जरूरत नहीं होती। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और माहौल भी अच्छा रहता है।

    हालांकि, यदि आप मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाते हैं, तो इससे आपको जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं। वास्तु में मनी प्लांट के पौधे को 'मनी का प्लांट' कहा जाता है क्योंकि इसको घर में लगाने से धन के स्रोत खुल जाते हैं।

    मनी प्लांट को यह नाम शायद इसीलिए दिया गया है क्योंकि इसको लगाने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है। इसे धन के पौधे से जुड़ा हुआ माना जाता है। 

    निगेटिविटी दूर करता है यह 

    मनी प्लांट का पौधा न सिर्फ घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक माहौल बनाने में मददगार होता है, बल्कि इस पौधे के लगे होने से परिवार के सदस्यों के बीच में संबंध भी मधुर बने रहते हैं। 

    मनी प्लांट के पौधे को लगाने की सही दिशा दक्षिण पूर्व की है, जो माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में यदि मनी प्लांट का पौधा लगाया जाए, तो घर में धन की आवक बढ़ती है। परिवार के मुखिया के कमाई के स्रोत खुलने लगते हैं।  

    खबरें और भी

    यदि आप करियर या नौकरी या बिजनेस में सफलता पाना चाहते हैं और काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो मनी प्लांट के पौधे को उत्तर की दिशा में रखें। इससे इन परेशानियों का हल निकलने लगता है। व्यक्ति को सफलताएं मिलने लगती हैं। 

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में किस दिशा में बनवाएं सीढ़ियां, यदि वास्तु दोष हैं तो कैसे करें दूर 

    इन बातों का रखें ध्यान

    मनी प्लांट के पौधे के पत्ते कभी सूखे हुए या मुरझाए हुए नहीं होने चाहिए। यदि आपको ऐसे पत्ते दिखते हैं, तो उनको तुरंत तोड़कर फेंक दें। दरअसल, यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जिससे आपके परिवार और करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।  

    मनी प्लांट के पौधे की बेल हमेशा ऐसे लगे कि वह ऊपर की तरफ बढ़ती रहे। इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है और ऐसा होने से व्यक्ति को तरक्की मिलती है। 

    यह भी पढ़ें- Budh Grah Remedies: फैसले लेने में होती है दिक्कत, बिजनेस में नहीं हो रहा मुनाफा… बुधवार को करें ये उपाय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।