Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में लगाएं पेंडुलम वाली घड़ी, जीवन में बनने लगेगा संतुलन

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 09:08 AM (GMT+05:30)

    Vastu Tips वास्तु के अनुसार पेंडुलम वाली दीवार घड़ी घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। इसके दोलन से स्थिरता और संतुलन बना रहता है जिससे घर के सदस्यों के ...और पढ़ें

    Vastu Tips: पेंडुलम की लयबद्ध दोलन सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
    Vastu Tips: पेंडुलम की लयबद्ध दोलन सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

    HighLights

    1. यह घड़ी हर घंटे में आवाज करके समय का अहसास कराती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर घर में दीवार घड़ी तो होती ही है। कुछ लोग सामान्य घड़ियों का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग घड़ियों के जरिये इंटीरियर को भी चार चांद लगा देते हैं। यह सिर्फ समय ही नहीं बताती हैं, बल्कि यह भी बताती हैं कि आपका समय कैसा चल रहा है। 

    मगर, क्या हो कि यही घड़ी आपकी जिंदगी में सकारात्मकता और संतुलन दोनों ही ला दें। आप सोच रहे होंगे कि एक घड़ी से ऐसा कैसे होगा और इसके लिए किस तरह की घड़ी की जरूरत होगी। तो हम आपको बता देते हैं कि इसके लिए आपको पेंडुलम वाली दीवार घड़ी अपने घर में लगानी होगी। 

    पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाती है 

    वास्तु के अनुसार, पेंडुलम वाली दीवार घड़ी शुभ मानी जाती हैं। इसके पेंडुलम के दोलन से घर में सकारात्मक ऊर्जा का फैलाव होता है। दरअसल, पेंडुलम की लयबद्ध दोलन यानी सीधी भाषा में कहें, तो दाएं और बाएं तरफ एक निश्चित अंतराल में करना गति करना सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

    इसके अलावा इसके दोलन से जीवन में स्थिरता आती है और संतुलन बना रहता है। पेंडुलम का दोलन घर में स्थिरता और संतुलन का अहसास कराता है। इससे घर के सदस्यों के जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आते रहते हैं। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

    खबरें और भी

    किस दिशा में लगाना चाहिए 

    वास्तु के अनुसार, पेंडुलम वाली घड़ी को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि ये दिशाएं शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरी हुई होती हैं। आप चाहें तो गोल, चौकोर या अष्टकोणीय आकार की पेंडुलम घड़ी लगा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में किस दिशा में बनवाएं सीढ़ियां, यदि वास्तु दोष हैं तो कैसे करें दूर 

    इसमें भी यदि आप सुनहरे, पीले या सफेद रंग की पेंडुलम घड़ी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको और भी ज्यादा लाभ होंगे। दरअसल, ये सभी रंग सकारात्मकता और सौभाग्य को बढ़ाने वाले माने जाते हैं। 

    इसके अलावा पेंडुलम वाली घड़ी का एक फायदा और भी है। यह हर घंटे में आवाज करती है। इससे समय का अहसास होता रहता है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि किसी काम में उलझे रहने पर घंटों बीत जाते हैं और समय का पता ही नहीं चलता है। लिहाजा, हर बार एक घंटा होने पर इसकी आवाज ध्यान केंद्रित करती है। 

    यह भी पढ़ें- Budh Grah Remedies: फैसले लेने में होती है दिक्कत, बिजनेस में नहीं हो रहा मुनाफा… बुधवार को करें ये उपाय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।