Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: ऐसे सपने देते हैं अशुभ संकेत, जानिए प्रभाव को दूर करने के उपाय

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 06:18 PM (IST)

    Dream Astrology सपनों का भी एक शास्त्र होता है जिसे स्वप्न शास्त्र कहा जाता है। इसके अनुसार सपने में दिखने वाली वस्तुएं या घटनाएं व्यक्ति के भविष्य को ...और पढ़ें

    Dream Astrology कौन-से सपने देते हैं अशुभ संकेत।
    Dream Astrology कौन-से सपने देते हैं अशुभ संकेत।

    HighLights

    1. सपनों के शास्त्र को स्वप्न शास्त्र कहा जाता है।
    2. सपने देते हैं भविष्य के बारे में शुभ या अशुभ संकेत।
    3. जानते हैं कि सपने में दिखने वाली ये चीजें क्या संकेत देती हैं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Dream Astrology: सोना एक स्वाभाविक क्रिया है। सोते समय सपनों का आना भी एक स्वाभाविक क्रिया ही है। हर सपना हमारे भविष्य को लेकर कुछ-न-कुछ संदेश देता है। आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो निकट भविष्य के लिए एक बुरा संकेत हो सकते हैं।

    खुद को पाताल लोक में देखें

    यदि आप खुद को सपने में पाताल लोक में देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह मुसीबत का संकेत हो सकता है। इसके अलावा कोई दुर्घटना देखना भी कठिनाई आने का संकेत होता है। वहीं अगर आप सपने में खुद को घोड़े से गिरते हुए देखते हैं तो यह सपना आपके करियर में आने वाली परेशानियों का संकेत हो सकता है।

    अशुभ होते हैं ये सपने

    अगर आप सपने में बाढ़ या फिर गंदा पानी देखते हैं तो यह सपना, स्वप्न शास्त्र के अनुसार अशुभ माना गया है। इसी तरह से सपने में सूर्यास्त (डूबता हुआ सूरज) देखना भी शुभ नहीं माना जाता। वहीं, सपने में समुद्र देखना भी अशुभ माना जाता है। यदि आपको सपने में समुद्र दिखाई दे तो आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है, क्योंकि यह सपना संकेत देता है कि आपका किसी से वाद-विवाद हो सकता है।

    रिश्तों में आ सकती है दरार

    सपने में खुद को कैंची चलाते देखना, या किसी को थप्पड़ मारते हुए देखना दांपत्य जीवन और रिश्तों में आने वाली दरार को दर्शाता है। इसलिए इस प्रकार के सपने आने पर आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

    खबरें और भी

    अशुभ सपनों के उपाय

    अगर किसी व्यक्ति को लगातार इस प्रकार के अशुभ सपने आ रहे हैं तो प्रातः उठकर शिव मंदिर जाना चाहिए और भगवान शिव का पूजन व अभिषेक करना चाहिए। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आप किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बच सकते हैं। इसके अलावा आप सपनों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'