Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Shastra: अगर शाम को आप भी कर रहे हैं ऐसी गलतियां, तो खुद मुसीबत को दे रहे हैं दावत

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 05:23 PM (GMT+05:30)

    Vastu Shastra शाम का समय बहुत संवेदनशील होता है। इस समय सोना उधार लेना-देना बाल या नाखून काटना और झाड़ू-पोछा करना अशुभ माना जाता है। इन कार्यों से नका ...और पढ़ें

    Vastu Shastra: शाम के समय परिवार के साथ हंसी-खुशी से रहना चाहिए।
    Vastu Shastra: शाम के समय परिवार के साथ हंसी-खुशी से रहना चाहिए।

    HighLights

    1. यह समय लक्ष्मी के आगमन का होता है।
    2. इसलिए इस समय विशेष ध्यान रखना चाहिए।
    3. इस समय पूजा-पाठ करने से लाभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके घर में बड़े बुजुर्ग होंगे, तो आपने उनसे अक्सर सुना होगा कुबेरी बेरा में यह काम नहीं करना चाहिए। कुबेर की बेरा शाम के समय को कहा जाता है, जो काफी संवेदनशील समय है। यह समय लक्ष्मी के आने का भी माना जाता है।  

    इस समय में कुछ विशेष काम करने से जहां लाभ मिलता है, वहीं कुछ काम करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसकी वजह से आर्थिक परेशानियां, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, मानसिक तनाव और दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि शाम के समय क्या काम नहीं करने चाहिए और क्यों नहीं करने चाहिए। 

    शाम का समय यानी जिस समय सूरज अस्त हो रहा होता है। उससे लगभग उसे 45 मिनट पहले और बाद के समय को प्रदोष काल भी कहा जाता है। यह समय कुबेर यानी धन के देवता का भी समय कहा जाता है। इस समय पूजा ध्यान या परिवार के साथ में अच्छा समय बिताने के लिए शुभ होता है। 

    बाल या नाखून न कटवाएं 

    सूर्यास्त के समय नाखून या बाल कटवाने को भी शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो आपके लिए या आपके परिवार के लिए स्वास्थ्य समस्याएं, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव को बढ़ा सकती हैं। 

    खबरें और भी

    शाम के समय न सोएं

    शाम के समय में सोना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, जो आपके करियर में रुकावटें पैदा कर सकता है। इससे आर्थिक परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

    यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी रोचक बातें, क्या आपने सुनी हैं पहले

    उधार लेन-देन न करें 

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के समय उधर न तो लेना चाहिए, न देना चाहिए। दरअसल, कुबेर का समय यानी पैसों का समय होता है और उस समय पर यदि आप उधर लेते-देते हैं, तो इससे माता लक्ष्मी घर में स्थिर होकर नहीं रहती हैं। उधर लेन-देन के लिए सुबह या दोपहर का समय उचित होता है। 

    झाड़ू-पोछा भी न करें 

    सूर्यास्त के समय पर घर में झाड़ू-पोछा करना भी ठीक नहीं माना जाता है। दरअसल, यह समय घर में लक्ष्मी के आने का होता है। इस समय पर झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा रुक सकती है, जिससे धन हानि या आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। शाम के समय कूड़ा भी घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- गुप्त नवरात्र स्पेशल- मां की 8 भुजाएं, त्रिनेत्र क्यों हैं… किस चीज का देते हैं संकेत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।